कांग्रेस नेता अंजलि राय ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन, कहा कांग्रेस नही करने देती काम

Ten News Network

Galgotias Ad

नई दिल्ली : आज दिल्ली स्तिथ आप पार्टी कार्यालय में कांग्रेस पार्टी की पूर्व विधायक अंजली राय और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह ने शनिवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थामा। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक राघव चड्ढा ने टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। राघव चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार की शिक्षा, मुफ्त इलाज, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुफ्त बस और मुफ्त तीर्थ यात्रा के मॉडल से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। इनके आने से आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

अंजली राय ने कहा कि नेतृत्व की कमी के कारण कांग्रेस पार्टी रास्ते से भटक गई है और कार्यकर्ता अपने मन से हार चुके हैं। वहीं रविंद्र सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लोगों के दिल पर राज कर रहे हैं। अंजली राय ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की।

आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने कांग्रेस की पूर्व विधायक अंजली राय और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह निर्वाल को आम आदमी पार्टी में शामिल कराया है। राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली की राजनीति में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में स्तंभ की भूमिका निभाने वाली दो बहुत बड़ी शख्सियत आम आदमी पार्टी में शामिल हो रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मॉडल से प्रभावित होकर कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि समाज हित में एक-एक कर अच्छे लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे है। जिनके मन में समाज, दिल्ली और देश के लिए कुछ करने की इच्छा है वह सब लोग अपनी पुरानी पार्टी को छोड़कर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में आ रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है इन दोनों के आने से आम आदमी पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी। इनके अनुभव और सामाजिक कार्यों का आम आदमी पार्टी बहुत लाभ उठा सकेगी।

कोन हैं अंजलि राय?

अंजली राय 1998 से लेकर 2008 तक 2 बार कांग्रेस की विधायक रही हैं। एमएलए के अलावा कई क्षेत्रों में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दिल्ली जल बोर्ड की 2004 से लेकर 2006 तक उपाध्यक्ष रहीं। इसके अलावा दिल्ली कमिशन फॉर वुमन की 2000 से 2004 तक अध्यक्ष रहीं। इसके साथ-साथ सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की 2012 से लेकर 2015 तक अध्यक्ष रहीं। इसके अलावा दिल्ली सरकार में परिवहन विभाग और पर्यटन विभाग की निदेशक रही हैं। इसके अलावा दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की विप रही हैं।

दिल्ली डिस्ट्रक्ट डेवलपमेंट कमिटी की 10 साल तक अध्यक्ष रहीं। इसके साथ-साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में अंजली राय सक्रिय रहीं और बड़े-बड़े पदों पर रहकर काम किया। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की 1993 से 1996 तक महामंत्री रहीं। इन्होंने टीवी चैनल में न्यूज़ एंकर के तौर पर भी काम किया है। सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में एनजीओ चला रही हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत सारा काम सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.