दिल्ली के रोहिणी जेल का कैदी निकला कोरोना पॉजिटिव, 20 कैदियों का होगा कोविड -19 टेस्ट

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा होना जारी है। कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद दिल्ली में मरीजों का आंकड़ा 8000 होने में सिर्फ 2 मरीज कम हैं। इस बीच बाहरी दिल्ली स्थित रोहिणी जेल का एक कैदी भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गया है।

कैदों को आंतों से संबंधित समस्या हो गई थी जिसके बाद 10 मई को दील दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिक्कत ज्यादा था, इसलिए उसका अगले दिन यानी 11 मई को आंत का ऑपरेशन किया गया था।

संभावित समस्या के निदान के मद्देनजर कैदी का ऑपरेशन के ही दिन कोरोना वायरस का टेस्ट भी किया गया था। इसकी रिपोर्ट आई तो अस्पताल प्रशासन के साथ जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

तिहाड़ जेल के अडिशनल आईजी राजकुमार के मुताबिक, संपर्क में आए सभी कैदियों का आज कोरोना वायरस का टेस्ट कराया जाएगा। रिपोर्ट आने तक इन्हें अलग रखा गया है।

इस बीच जैसे ही इस कैदी के कोरोना की चपेट में आने के बात चली तो जेल प्रशासन से कैदी से जुड़े 20 कैदियों को अलग कर एक तरह से क्वारंटाइन किया गया गया है। यह भी जानकारी मिली है कि यह किसी अपराध में छह महीने पहले ही जेल आया था।

जेल प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक, कोरोना का यह मामला सामने आने के बाद 5 स्टाफ को भी क्वारंटाइन किया गया है। इन पांचों को भी कोविड-19 टेस्क कराया जाएगा।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.