दिल्ली में 30 हजार के करीब कोरोना के मरीज , कम्यूनिटी स्प्रेड का खतरा , पॉजिटिविटी रेट 27 प्रतिशत पहुंचा

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच डराने वाली बात यह है कि टेस्ट होने पर ज्यादातर लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं यानी दिल्ली में यह बुरी तरह कोरोना फैल चुका है।

पिछले 24 घण्टे की बात करें तो कुल टेस्ट में से 27 प्रतिशत लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसी के साथ दिल्ली में कोरोना के मामले 30 हजार के करीब पहुंच चुके हैं। आज एलजी अनिल बैजल ने इसपर बैठक बुलाई है। अरविंद केजरीवाल की जगह मनीष सिसोदिया वहां मौजूद हैं।

आंकड़े बताते हैं कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 3700 लोगों का कारोना टेस्ट हुआ, इसमें से 1007 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यानी कुल टेस्टिंग के 27 प्रतिशत लोग संक्रमित थे। पिछले हफ्ते की बात करें तो पॉजिटिविटी रेट 26 प्रतिशत था। पॉजिटिविटी रेट से यहां मतलब प्रति 100 केसों पर कितने केस संक्रमित मिले उससे है।

दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव लोगों की कुल संख्या 29,943 हो गई। इनमें से 11,357 कोरोना मरीज अभी तक स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 17,712 केस एक्टिव हैं। दिल्ली में अब कोरोना वायरस का कम्युनिटी संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ने लगा है।

आज इसपर थोड़ी देर में बैठक होनी है। इस बैठक को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था, ‘दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना की स्थिति पर चर्चा करने के लिए एसडीएमए (स्टेट डिजॉस्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी) की बैठक होनी है

Leave A Reply

Your email address will not be published.