दिल्ली में अब तक 2514 लोग कोरोना से संक्रमित , पिछले 24 घंटे में आए 136 नए मामले सामने 

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले 2500 के पार चले गए , जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोविड-19 के चार रोगियों पर किए गए प्लाज्मा थेरेपी परीक्षण के प्रारंभिक नतीजे ‘‘काफी उत्साहजनक’’ हैं |

जिससे कोरोना वायरस के कारण गंभीर रूप से बीमार लोगों के इलाज के लिए उम्मीद की किरण नजर आई है | स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 136 नये मामले सामने आये जिसके साथ ही इस महामारी के मामले 2514 हो गए |  इस बीमारी के तीन मरीजों की मौत भी हो गयी , जिसके साथ ही यहां इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गयी |

नये मामलों में दिल्ली पुलिस का एक सहायक उपनिरीक्षक भी है जो अपराध शाखा में तैनात है | अब तक 21 पुलिसकर्मियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है |

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, यहां 49 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कोरोना वायरस के 857 मरीज स्वस्थ हो गये हैं. उनमें 802 लोग 18 अप्रैल के बाद स्वस्थ हुए हैं |

पाबंदियों के बीच दिल्ली पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार अजान दी जा सकती है और उसने लोगों से रमजान के दोरान लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की |

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने भी दिल्ली सरकार के साथ यह मुद्दा उठाया एवं आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने वीडियो साझा किया. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्पष्ट किया कि अजान पर कोई रोक नहीं है लेकिन लॉकडाउन में मस्जिदों एवं अन्य किसी धार्मिक स्थल पर लोगों के जमा होने पर पूर्ण पाबंदी है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.