देश में अब तक 27,892 कोरोना के मरीज , पिछले 14 दिनों से 85 जिलों मे कोई केस नहीं: स्वास्थ्य मंत्रालय
Rohit Sharma
नई दिल्ली :— देश में कोरेाना वायरस महामारी से निपटने और लॉकडाउन को लेकर आज गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। देश में रिकवरी रेट 22.17 फीसद रहा। देश में 85 जिलों में पिछले 14 दिनों से कोई केस नहीं है। देश के 16 जिलों में पिछले 28 दिनों में कोई केस नहीं है।
उन्होंने बताया कि देश में 1396 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। कुल मामले 27,892 हो चुके हैं। 20,835 लोगों को मेडिकल निगरानी में रखा गया है। पिछले 1 दिन में 381 लोग ठीक हुए हैं। कुल 6184 ठीक हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम ने मुख्यमंत्रियों से सजग और सचेत रहने को कहा है। पीएम ने अन्य बीमारियों के इलाज में कोई ढिलाई नहीं बरतने की बात मुख्यमंत्रियों से की है। फ्रंटलाइन वर्कर्स, किसी व्यक्ति या किसी समुदाय के साथ कोरोना की वजह से भेदभाव नहीं होना चाहिए।
यह लड़ाई कोरेाना वायरस के खिलाफ है न कि कोरेाना मरीज या करेाना योद्धाओं से। उन्होंने कहा कि कोविड 19 प्रसार के लिए किसी समुदाय या क्षेत्र को दोष नहीं देना चाहिए। स्वास्थ्य और स्वच्छता कर्मचारियों को हमला नहीं किया जाना चाहिए।
उधर, आईसीएमआर ने रैपिड ऐंटी बॉडी टेस्ट को लेकर राज्यों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। चीन की दो कंपनियों ग्वांझू वोंडफो बायोटेक और झुहाई लीवजॉन डायग्नोसिट्क्स के किट नहीं इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। दोनों कंपनियों की किट में कोरोना वायरस टेस्ट के रिजल्ट बड़े स्तर पर भिन्नता दिखाते हैं।
इस मौके पर गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान 80 फीसदी मंडियों का संचालन जारी होगा। 26 अप्रैल तक देश में 80 फीसदी गेहूं कटाई का काम हो गया है। लॉकडाउन के दौरान गेहूं की बिक्री आसान होगी। 60 फीसदी फूड प्रोससिंग यूनिट को काम शुरू हो गया है।
महाराष्ट्र में इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम ने दौरा किया था। इस टीम ने पुणे के पिंपरी-चिंचवड का दौरा किया। पुणे में कोरोना के मामले दोगुने होने की दर 7 दिन है। केंद्र की टीम ने जयपुर का भी दौरा किया है। यहां राहत शिविरों, अस्पतालों का दौरा किया।