दिल्ली में 5 हज़ार के करीब पहुँची कोरोना मरीजों की संख्या, कानून मंत्रालय का कर्मचारी संक्रमित
Rohit Sharma
नई दिल्ली :– केंद्रीय कानून मंत्रालय का एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद शास्त्री भवन के एक मंजिल को सील कर दिया गया है। इस मंजिल पर कानून मंत्रालय समेत कई मंत्रालयों के कार्यालय हैं।
लुटियंस जोन में सरकारी कार्यालय के सीलिंग की यह दूसरी घटना है। इससे पहले नीति आयोग की बिल्डिंग को पिछले महीने सील कर दिया गया था।
दो वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के अनुसार, कानून मंत्रालय के एक अधिकारी जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वह शास्त्री भवन की चौथी मंजिल पर रह रहे थे। प्रोटोकॉल के अनुसार, उनके संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है।
चौथी मंजिल के ‘ए’ विंग को गेट नंबर एक से गेट नंबर तीन तक सील कर दिया गया है और इसे सैनिटाइज किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि कुछ गेट और लिफ्ट भी बुधवार तक बंद रहेंगे।
राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 349 नए मामले सामने आए और इस दौरान कोई मौत नहीं हुई | दिल्ली में अब तक कुल 64 लोगों कोरोनावायरस से जान जा चुकी है वहीं, संक्रमितों की संख्या 4898 पहुंच चुकी है. राहत की बात यह है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना से अबतक 1431 मरीज ठीक भी हो चुके हैं |