बॉयज लॉकर रूम ग्रुप मामले में कार्रवाई , दिल्ली साइबर सेल ने एक स्कूली छात्र को किया गिरफ्तार

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– इंस्टाग्राम पर बॉयज लॉकर रूम के ग्रुप का मामला बढ़ता जा रहा है , साइबर सेल ने दिल्ली के नामी स्कूल के एक नाबालिग छात्र को पकड़ा है, उसका मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि ग्रुप के करीब 20 और लड़कों की पहचान हुई है, यह सभी दक्षिणी दिल्ली के 4-5 स्कूलों के छात्र हैं।

साइबर सेल ने एफआईआर में आईपीसी 465, 471,469,509 जैसी धाराएं भी जोड़ ली हैं. जिन लड़कों की पहचान की गई है, उनको जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा ।

गौरतलब है कि इंस्टाग्राम पर बॉयज लॉकर रूम ग्रुप चैट लीक के मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज की थी ।

ये ग्रुप साउथ दिल्ली के कुछ बिगड़ैल लड़कों का था. ग्रुप में कुछ नाबालिग लड़के, लड़कियों को लेकर अश्लील चैट कर रहे थे. ग्रुप में लड़कियों की मॉर्फ्ड फोटो डाली जा रही थी और उसमें अश्लील और घिनौनी बातें लिखी जा रही थी. इंस्टाग्राम को भी दिल्ली पुलिस ने चिट्ठी लिखकर ग्रुप से जुड़े डिटेल मांगे हैं।

ये बिगड़ैल लड़के उस ग्रुप में कुछ लड़कियों का फोटो डालकर गैंगरेप की धमकी दे रहे थे. मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक ट्विटर यूजर ने ग्रुप के स्क्रीन शॉट लेकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. ग्रुप में साउथ दिल्ली के 14-15 साल के लड़के हैं जो ये हरकत कर रहे हैं ।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी दिल्ली पुलिस और इंस्टाग्राम को नोटिस भेजकर मामले की जानकारी मांगी है और एक्शन लेने को कहा था ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.