नोएडा प्राधिकरण में कोरोना का कहर , 3 अधिकारी समेत कई कर्मचारी हुए संक्रमित , पढें पूरी खबर

Ten News Network

नोएडा :– नोएडा में कोरोना का कहर जारी है , गौतमबुद्ध नगर जिले की बात करें तो रोजाना 100 से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे है। वही आज नोएडा प्राधिकरण कार्यलय में कोरोना ने अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है।

 

आपको बता दें कि नोएडा प्राधिकरण के तीन अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए। साथ ही नोएडा प्राधिकरण के कई कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गए है। वही इस मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली ।

 

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने नोएडा प्राधिकरण के कार्यलय को सेनिटाइज किया है , साथ ही नोएडा प्राधिकरण के तमाम अधिकारियों की कोरोना जाँच कर रहे है , जिससे संक्रमण लोगों का पता चल सके।

 

 

वही इस मामले में नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के एजीएम ए के सिंह समेत दो सहायक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है , तीनो अधिकारी अपने घर के अंदर क्वॉरेंटाइन हो गए है। साथ ही उन्होंने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के कई कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गए है।

 

फिलहाल नोएडा प्राधिकरण कार्यलय को सीज कर सेनिटाइज किया जा रहा है , जिससे कोरोना का संक्रमण न फैले । बता दे कि गौतमबुद्ध नगर में पिछले 24 घण्टे के अंदर 134 लोग संक्रमित हुए है , साथ ही 700 से ज्यादा अब तक एक्टिव केस है , जिसके चलते नोएडा में नाईट कर्फ्यू लगाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.