बडा खतरा : नोएडा में 5 लोगों को कोरोना वायरस की पुष्टि, कुल संख्या हुई 55

Abhishek Sharma

नोएडा में कोरोनावायरस का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आज कोरोना वायरस से संक्रमित 5 लोगों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। गौतम बुद्ध नगर में हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

दरअसल, नोएडा के सेक्टर – 5 स्थित जेजे कॉलोनी में 4 और सेक्टर – 135 वाजिदपुर गांव में 1 मरीज मिलने के बाद से दोनों जगहों को सील कर दिया है। जिला प्रशासन की ओर से दोनों आवासीय परिसर को सील करने का आदेश जारी किया गया है। जेजे कॉलोनी और वाजिदपुर गांव अगले 5 अप्रैल की रात 10 बजे तक सील रहेंगे।

आपको बता दें कि इन दोनों स्थानों से कोरोना वायरस के पांच संक्रमित लोग आज सुबह पाए गए हैं। जिसके बाद इन इलाकों में सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया गया है। गौतम बुध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए पी चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा में 5 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है।

कोरोना वायरस से संक्रमित लोग पाए जाने के बाद एसडीएम जिला प्रशासन ने दोनों आवासीय क्षेत्रों को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग और सफाई कर्मचारियों की टीम दोनों स्थानों पर सैनिटाइजेशन कर रहे हैं। यह पाबंदी 5 अप्रैल की रात 10 बजे तक लागू रहेगी।

इस दौरान जेजे कॉलोनी और वाजिदपुर गांव में आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अगर किसी व्यक्ति ने इस आदेश की अवहेलना की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.