भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया की मुहिम जारी रहेगी

Galgotias Ad

प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर यादव सिंह प्रकरण में प्रदेश सरकार द्वारा जो फैसला लिया गया है उसका स्वागत करप्शन फ्री इंडिया ने स्वागत किया है। इस दौरान वीरेन्द्र डाढ़ा संस्था के संस्थापक सदस्य ने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार का बोलबाला जोरों पर है, करप्शन फ्री इंडिया भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम जारी रखेगा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण में लम्बे समय से कार्यरत अधिकारियों की सीबीआई से जांच व तबादले की मांग करप्शन फ्री इंडिय संगठन करेगा। इस दौरान प्रवीण भारतीय ने बताया कि यादव सिंह पर आयकर विभाग के छापे के बाद प्रदेश सरकार ने निलंबन में देरी की, जिस कारण करप्शन फ्री इंडिया ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया। यादव सिंह का निलम्बन भ्रष्टाचार के खिलाफ आम जनता की जीत हुई है।

Comments are closed.