करप्शन फ्री इंडिया” संगठन ने ”जल बचाओ-जीवन बचाओ’चलाया अभियान

Galgotias Ad

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 

करप्शन फ्री इंडिया” संगठन के कार्यकर्ताओ ने ”जल बचाओ-जीवन बचाओ” मुहिम के अंतगर्त जिलाध्यक्ष मा.दिनेश नागर के नेतृत्व में एक सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता शादिराम कसाना ने तथा संचालन विकास कसान ने किया।जिसमे गाँव के सैकड़ो लोगो ने हिस्सा लिया।संगठन के संस्थापक चौ.परवीन भारतीय ने बताया कि आज के जीवन में जल एक अनमोल कड़ी है।जल के बिना धरती पर जीवन सम्भव नही है।परन्तु गावों में लोग जल की महत्ता को समझ नही रहे है।तथा जल का असीमित दुरूपयोग कर रहे है।उन्होंने बताया कि इसी सिलसिले में आज रीलखा गाँव के लोगो को जागरूक किया गया।जिससे लोग  जल की उपयोगिता को समझकर उसका दुरूपयोग न करे।उन्होंने कहा कि हमारा संगठन गॉव-गॉव जाकर जल बचाओ अभियान को और मजबूती प्रदान करेगा।
संगठन के जिलाध्यक्ष मा.दिनेश नागर ने बताया कि जल के बिना धरती पर जीवन की परिकल्पना भी नही की जा सकती।परन्तु  फिर भी लोग जल का बहुत दुरूपयोग करते है।जिससे गाँवो का वाटर लेवल काफी नीचे चला गया है।गावो के नलकूपो ने पानी देना बन्द कर दिया है।जिससे गावों में पीने के पानी की भी काफी गंभीर समस्या खड़ी हो गयी है।इस मौके पर दिनेश नागर ने जिलाधिकारी जी की उस मुहीम की तारीफ की जिसके अंतगर्त गाँवो के तालाबो की साफ़-सफाई कराकर उनमे  गाँव से निकलने वाले जल की निकासी उन्ही तालाबो में कराकर गाँवो के वाटर-लेवल को ऊँचा किया जा सकेगा।इस मौके पर सतेंद्र त्यागी,प्रेम  प्रधान,विपिन मुंडा,दीपक नागर,बोबी कसाना,दिनेश कसाना,ज्ञानेन्द्र कसाना,सतपाल,रविन्द्र,कपिल,महेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.