ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 25 हज़ार का ईनामी बदमाश को लगी गोली

Ten News Network

ग्रेटर नोएडा :– ग्रेटर नोएडा की थाना बिसरख पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। आपको बता दें कि बिसरख पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हज़ार का ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान ईनामी बदमाश को गोली लगी, जिसको लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताया जा रहा है कि बिसरख पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी टेम्पो में सवार 4 बदमाशों को रोकने के लिए पुलिस ने कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसका जवाब बिसरख पुलिस द्वारा दिया गया।

अंधेरे का फायदा उठाते हुए 3 बदमाश फरार हो गए, साथ ही एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि इस बदमाश पर 25 हज़ार का ईनाम घोषित है। 25 ईनामी बदमाश का नाम मुकेश उर्फ राजा बताया जा रहा है। जो ग्राम चांदोक, थाना जहांगीराबाद, जनपद बुलन्दशहर वर्तमान निवासी सुदामापुरी लाल क्वार्टर गाजियाबाद का रहने वाला है।

वही इस मामले में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि थाना बिसरख पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हज़ार का ईनामी बदमाश मुकेश उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। लूट, हत्या और किडनेपिंग के मामले में वांछित चल रहा था।

साथ ही उन्होंने कहा कि अपराधी से पूछताछ चल रही है, बहुत से मामलों का खुलासा हो सकता है। वही दूसरी तरफ 3 फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है, जल्द ही फरार 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.