सम्राट मिहिर भोज से गुर्जर शब्द हटाने पर विवाद ने लिया नया रूप, सीएम योगी के नाम पर कालिख पोती

Ten News Network

ग्रेटर नोएडा :– ग्रेटर नोएडा के दादरी में सम्राट मिहिर भोज से गुर्जर शब्द हटाने को लेकर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नही ले रहा है। आपको बता दें कि इस विवाद ने अब नया रूप ले लिया है। गुर्जर समाज के लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तमाम दूसरे जनप्रतिनिधियों के नाम पर कालिख पोत दी।

खासबात यह है कि गुर्जरों ने प्रतिमा को गंगाजल से नहलाया, उसके बाद मिहिर भोज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की। उस दौरान प्रतिमा पर बड़े-बड़े शब्दों में “गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज” लिखा गया।

बता दे कि समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी अपने साथियों के साथ पहुंचे और शिलापट्ट पर कालिख पोत दी है। श्याम सिंह भाटी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तमाम दूसरे जनप्रतिनिधियों के नाम पर कालिख पोत दी।

गुर्जर नेताओं का कहना है कि योगी आदित्यनाथ और बीजेपी ने गुर्जर समाज का अपमान किया है। जिसकी वजह से उन्होंने योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेताओं के नाम को काली स्याही से मिटाया हैं।

वही इस मामले की सूचना पुलिस को मिली, मौके पर पहुँची पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है, वही इस मामले में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जो इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.