नोएडा : शिल्प हाट में आज से तीन दिवसीय यूपी दिवस कार्यक्रम का होगा शुभारंभ

Ten News Network

Galgotias Ad

नोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट में आज से तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस का सुबह 11 बजे शास्त्रीय नृत्य शिव आराधन के साथ शुभारंभ होगा। वहीं 26 दिसंबर गणतंत्र दिवस की रात कथक नृत्य नाटिका के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

 

 

आज होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम में मेरठ मंडल आयुक्त अनीता सी मेश्राम, सीइओ यमुना एक्सप्रेस-वे अरुणवीर सिंह, नोएडा विकास प्राधिकरण की सीइओ रितु माहेश्वरी, पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह मौजूद रहेंगे।

 

 

ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह का कहना है कि 26 जनवरी तक चलने वाले यूपी दिवस में एक जनपद एक उत्पाद, स्वयं सहायता समूह के उत्पाद, औद्योगिक प्रदर्शनी, उत्तर प्रदेश के इतिहास की प्रदर्शनी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के माडल की प्रदर्शनी, उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध लोक व्यंजन कृषि, जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी व वैविध्य पूर्ण सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

 

 

यूपी दिवस की शुरुआत शास्त्रीय नृत्य शिव आराधना के साथ की जाएगी। इसके बाद कृषि विभाग के द्वारा 10 मिनट का अन्नदाता संवाद किया जाएगा। दोपहर 12:10 से 2 बजे तक कृषि के ऊपर विशेष चर्चा होगी।

 

 

शाम 4 से 5 बजे तक रागनी गायन व शाम 5 से 7 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें रुद्रा मिश्रा द्वारा कथक नृत्य नाटिका, पूर्णिमा कुमार डेढि़या नृत्य, सूची पांडे द्वारा लोकगीत, वंदना सिंह रास रंग प्रस्तुत करेंगी।

 

 

रविवार को मुख्यमंत्री के आगमन के साथ कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दिन शाम 5 से 7 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.