सड़क पर कार की सीट पीछे लिटाकर ड्राइवर कर रहा था आराम, गाडी खोली तो मिली लाश

TEN NEWS NETWORK

Greater Noida : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे नजदीक के सेक्टर 135 स्थित एक रोड पर कार में एक 53 साल के व्यक्ति का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला किसी बीमारी की वजह से हुई मौत या फिर कोई जहरीला पदार्थ खाने के बाद हुई मौत का लगता है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

हुंडई एक्सेंट कार की ड्राइविंग सीट पर रिलेक्स पोजीशन में सीट पीछे कर अधलेटी अवस्था में मिली। पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त पश्चिम बिहार निवासी अशोक राजपूत के रूप में हुई है। जिनकी उम्र 53 साल बाद है और और खुद ही अपनी हुंडई एसेंट कार को टैक्सी के रूप में चलाते थे।

विधि विज्ञान टीम द्वारा मौके का मुआयना किया गया । शव के साथ इनका मोबाइल फोन व पर्स भी सुरक्षित दशा में मिला है। गाड़ी के सभी शीशे सही दशा में हैं। शव पर किसी प्रकार के संघर्ष का कोई चिन्ह नहीं है। मृतक के फोन पर आई एक कॉल से यह भी संज्ञान में आया है कि मृतक अपनी पत्नी व बेटियों से नाराजगी के चलते पिछले कई महीने से घर नहीं गया था।

पुलिस का कहना है अशोक राजपूत की मौत किसी बीमारी की वजह से हुई मौत या फिर कोई जहरीला पदार्थ खाने के बाद हुई मौत पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.