नई दिल्ली :– आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व विधायक सौरभ भारद्वाज ने एक बार फिर बीजेपी नेता आदेश गुप्ता पर निशाना साधा। उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा शासित पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) ने 2010 में काली सूची में डाली गयी कंपनी के साथ करोड़ों रूपये का अनुबंध किया है , जिसको बीजेपी ने माना है , जिससे साबित हो गया है कि इस मामले में कितना भ्रष्टाचार है।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी शासित एमसीडी के निगम पार्षद पर अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई , जो निदनीय है। क्या उगाही का पैसा आदेश गुप्ता के पास जाता था , इसलिए कार्यवाही नही हो रही है।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी शासित एमसीडी ने एक ऐसी कंपनी को ठेका दिया , जो गार्ड के नाम पर 28 हज़ार से ज्यादा महीने की तनख्वाह ले रही है , जो गार्डो के पास 15 हज़ार के कम तनख्वाह आ रही है , कितना बड़ा घोटाला बीजेपी शासित एमसीडी कर रही है।
सौरभ भारद्वाज ने कुछ दिनों पहले दिल्ली के शास्त्री पार्क के पास 272 दुकानों में आग लगी थी , जिसमे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था , लेकिन दुर्भाग्य की बात यह कि बीजेपी के नेता , एमसीडी के पार्षद समेत अधिकारी पीड़ितों से नही मिले।
ये भी दुकान है , जो एमसीडी ने अलॉट की थी , एमसीडी की तरफ से पीड़ितों को कोई राहत नही दी गई , हमारी मांग है कि दुकानदारों को राहत दी जाए , साथ ही उन्होंने कहा कि एमसीडी में सिर्फ भ्रष्टाचार है , ये एमसीडी सिर्फ पैसा कमाना चाहती है।