10 और 12वी की सीबीएसई परीक्षा रद्द और स्थगित के खिलाफ है नोएडा और ग्रेटर नोएडा स्कूल के प्रधानाचार्य , दी प्रतिक्रिया

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ने लगी है , आपको बता दें कि 24 घण्टे में करीब 14 हज़ार लोग संक्रमित हुए है , जिसकी जानकारी खुद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी है। आज उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जिस तरह कोरोना के केस बढ़ रहे है , हमे लगता है कि 10वी और 12वी की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रद्द करनी चाहिए , क्योंकि हालात को देखते हुए यही सही फैसला है।

 

केजरीवाल ने कहा कि कई राज्यों में परीक्षाएं रद्द की गई हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 6 लाख बच्चे परीक्षा में बैठेंगे। एक लाख शिक्षक परीक्षा प्रक्रिया में शामिल होंगे। ऐसे में केंद्र से अपील है कि परीक्षा रदद् की जाए। इस परीक्षा के लिए कोई और तरीका निकाला जाए, क्योंकि हालात ठीक नहीं हैं।

 

यह अलग बात है कि सीबीएसई की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि परीक्षाएं तय तारीख पर ऑफलाइन ही करवाई जाएंगीं। वही इस मामले में टेन न्यूज़ ने ग्रेटर नोएडा और नोएडा के तमाम स्कूलों के प्रिंसिपल और डायरेक्टर से बातचीत की –

 

 

ग्रेटर नोएडा के दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रैना कृष्णात्रय का कहना है कि सीबीएसई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री की तरफ से जो निर्देश आएगा , उसका पालन किया जाएगा। मुझे लगता है कि 10वी और 12वी के बोर्ड एग्जाम रद्द नही होने चाहिए , क्योंकि सभी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। अगर बोर्ड परीक्षा कुछ महीनों के लिए स्थगित कर दी जाती है तो बच्चों का मनोबल कमजोर होगा , साथ ही लापरवाह हो जाएंगे , जिसका नतीजा बुरा हो सकता है।

 

 

साथ ही उन्होंने कहा कि जब बोर्ड की नजदीक आती है तो सभी विद्यार्थी पढ़ाई करने में लग जाते है , उनका टारगेट होता है कि इतने समय मे पढ़ाई पूरी करनी है , जिससे एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन हो सके। हम सभी कोरोना नियमों का ध्यान रख रहे है , नियमों का पालन भी किया जा रहा है। अगर बोर्ड की तरफ से निर्देश आता है तो उसका भी पालन किया जाएगा।

 

नोएडा के जेबीएम ग्लोबल स्कूल की निदेशिका रीना भंडारी ने कहा कि 10 वी और 12वी की परीक्षा रद्द नही होनी चाहिए और न ही स्थगित होनी चाहिए । कोरोना के समय बहुत से एग्जाम हुए है , जो कोरोना के नियमों को देखते हुए एग्जाम को सफलतापूर्वक करवाया गया है , कोई भी छात्र कोरोना संक्रमित नही हुआ। हाँ एक विषय जरूर है कि अगर कोई बच्चा संक्रमित होता है तो उसके लिए ऑनलाइन की व्यवस्था होनी चाहिए , जिससे वो छात्र एग्जाम दे सके। सभी स्कूलों ने बोर्ड के लिए अपनी तैयारी पूरी कर चुका है , अगर लेट एग्जाम होंगे तो इसका इफ़ेक्ट बच्चों पर पड़ेगा ।

 

 

नोएडा के मॉर्डन स्कूल के प्रिंसिपल नीरज अवस्थी ने कहा कि 10 और 12वी की बोर्ड परीक्षा स्थगित और रद्द नही होनी चाहिए , बच्चे लापरवाह हो जाएंगे , सभी विद्यार्थियों ने अपनी तैयारी पूरी कर रखी है , बहुत से स्कूलों में जगह बहुत ज्यादा होती है , सोशल डिस्टनसिंग के साथ एग्जाम करवाया जा सकता है। सभी स्कूल कोरोना नियमों का पालन कर रहा है , साथ ही जो निर्देश आ रहे है वो हम भी पालन कर रहे है , मुझे लगता है कि एग्जाम होने चाहिए ।

 

 

नोएडा के रामाज्ञा स्कूल की प्रिंसिपल रशमी ग्रोवर का कहना है कि 10 और 12वी की बोर्ड परीक्षा रद्द और स्थगित करने का मामला जो उठ रहा है वो बिल्कुल गलत है , मेरे हिसाब से परीक्षा रद्द नही होनी चाहिए , बच्चे अपनी तैयारी में जुटे हुए है। 10 और 12वी के बच्चों में अच्छा जोश दिख रहा है , उससे लगता है कि बच्चे तैयार है , साथ ही टीचर भी तैयार है , परीक्षा सही समय पर होनी चाहिए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.