दिल्ली बीजेपी कार्यलय में शुरू हुआ ‘सहयोग सेल’ , लोगों की समस्याओं का होगा निस्तारण

Ten News Network

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज पार्टी कार्यालय में सहयोग सेल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस सेल में लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। पार्टी की इस अनूठी पहल से आम जन और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निदान होगा।

 

आदेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी में केंद्र स्तर पर ऐसा प्रकोष्ठ काम कर रहा है और अब इसे प्रदेश कार्यालय में शुरू किया गया है। आदेश गुप्ता ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की समस्या लेकर आएंगे, उन्हें हल करने का पूरा प्रयास होगा।

कार्यकर्ताओं की केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और निगम से संबंधित समस्याओं को पार्टी बिना किसी भेदभाव के हल करने का प्रयास करेगी। गुप्ता ने कहा कि प्रकोष्ठ का काम पूर्व विधायक जय भगवान अग्रवाल देखेंगे और सह संयोजक के रूप में गुलशन बिरमानी होंगे।

 

आदेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी, नेता और निगम के महापौर सहित अन्य वरिष्ठ नेता बारी-बारी से यहां बैठेंगे और जनता की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

 

कोरोना के बढ़ते मामलों पर आदेश गुप्ता ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की लापरवाही की वजह से कोरोना के मामले बढ़े हैं। इसे नियंत्रण में करने के लिए टीकाकरण को बढ़ाने और जांच में तेजी लाने की जरूरत है। जनता को भी कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाने और दो गज की दूरी को अपनाना जरूरी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.