दिल्ली में आज 224 नए मामले आए सामने, साढ़े छह हजार पार पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा
Rohit Sharma
नई दिल्ली :– राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या साढ़े छह हजार पार हो चुकी है। पिछले आठ घंटे के अंदर मिले 224 नए संक्रमितों के कारण दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6542 हो चुकी है। इनमें से 2020 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है, जबकि 68 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।
दिल्ली में आज एक और इलाके को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर किया गया। इसी के साथ राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 83 हो गई है। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर सख्ती साफ नजर आ रही है।
दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाइवे से आने जाने वाले वाहनों की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस आवाजाही कर रहे लोगों के आईडी कार्ड और मूवमेंट पास की जांच किए बिना किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दे रही है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में 4,454 मरीज अब भी अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 2020 मरीज स्वस्थ हो गये हैं. दिल्ली सरकार ने सरकारी, स्वायत्त संस्थाओं, निगमों तथा स्थानीय संस्थाओं के कोविड-19 से संक्रमित अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों को तीन निर्दिष्ट होटल परिसरों में उपचार/पृथक-वास सुविधा देने संबंधी एक आदेश जारी किया. इन परिसरों में राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कोविड संबंधी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करेगा |
कोविड जांच केंद्रों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रतिनिधियों को नियुक्त करने संबंधी आदेश भी जारी किया गया. वे मरीजों और चिकित्साकर्मियों की शिकायतों का निवारण करेंगे | एक अन्य आदेश में आईसीएमआर द्वारा अधिकृत प्रयोगशालाओं को अनुपालन रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है जिसमें यह बताने के लिए कहा गया है कि कोविड-19 की कोई भी रिपोर्ट 24 घंटे से अधिक समय तक लंबित नहीं है |