कोरोना ने दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री के दफ्तर पर दी दस्तक, कर्मचारी वायरस से मिला संक्रमित   

Rohit Sharma

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– राजधानी दिल्ली में कोरोनो वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी ने अब स्वास्थ्य मंत्रालय के दफ्तर पर भी दस्तक दे दी है। यहां स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के कार्यालय में एक कर्मचारी संक्रमित मिला है।

आपको बता दे कि वह कर्मचारी पहले से ही बीमार था। वह अपने घर पर पिछले करीब 10 दिनों से क्वारंटाइन में था। बीते रोज उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र जैन के दफ्तर के कर्मचारी के कोरोना से ग्रस्त होने पर उसके संपर्क में आए लोगों को भी खोजा जा रहा है। ऐसे लोगों की ट्रेसिंग शुरू की गई है।

वहीं, इस केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के लगातार बढ़ते मामले केजरीवाल सरकार के लिए भी चिंता का सबब बनते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोविड-19 के संक्रमितों का आंकड़ा दिल्ली में 13,000 के पार चला गया है।

वही इस मामले में अधिकारीयों का कहना है कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के कार्यालय में एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शख्स पहले से ही बीमार था और पिछले करीब 10 दिन से घर पर क्वारंटाइन में था। कल शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है और संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग शुरू की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.