दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पर राजद्रोह का केस दर्ज  , फेसबुक पेज पर की थी विवादित पोस्ट

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान के खिलाफ फेसबुक पेज पर पोस्ट लिखने के बाद मामला दर्ज किया गया है | उनके खिलाफ राजद्रोह और नफरत फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है |

असल में, जफरुल इस्लाम खान ने बीते 28 अप्रैल को अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखी थी | इस पोस्ट में जफरुल इस्लाम खान ने लिखा था कि मुसलमानों  पर अत्याचार हो रहे हैं |

अगर हिंदुस्तान के मुसलमानों ने इसकी शिकायत अरब देशों से कर दी तो हिंदुस्तान में जलजला आ जाएगा | हालांकि बताया जा रहा है कि इसके बाद कल शुक्रवार को जफरुल इस्लाम खान ने अपने इस फेसबुक पोस्ट के लिए माफी भी मांगी थी |

मगर, अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक शिकायत के आधार पर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान के खिलाफ धारा 124ए  और 153ए  के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है |  उन पर आईपीसी की धारा 124ए देशद्रोह और 153 नफरत फैलाने के तहत मामला दर्ज किया गया है |

जफरूल पर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल जांच कर रही है। अब उन्हें जांच में सहयोग देने के लिए समन किया जाएगा। जफरूल के खिलाफ शिकायत साउथ दिल्ली के एक शख्स ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा गया था कि उन्होने भड़काऊ पोस्ट लिखी है जिससे समाज में दरार पैदा हुई। शिकायत में यह भी कहा गया कि समाज पहले ही खराब माहौल से गुजर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.