आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के मामले में गौतमबुद्धनगर पूरे प्रदेश में नंबर वन
Abhishek Sharma
आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने में प्रदेश में गौतमबुद्धनगर सबसे आगे है। वहीं, गाजियाबाद दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर है। मेरठ सातवें नंबर पर है। प्रदेश में 30 अप्रैल तक करीब 1.22 करोड़ लोगों ने यह एप डाउनलोड किया है।
आरोग्य सेतु एप को दो अप्रैल को लॉन्च किया गया था। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इस एप को डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया है।
गौतमबुद्धनगर जिले की आबादी 20.58 लाख है और वहां करीब 6.38 लाख लोगों ने यह एप डाउनलोड किया है। आबादी के लिहाज से 31.02 प्रतिशत यूजर्स हैं।
गाजियाबाद में 41.75 लाख की आबादी में से करीब 6.95 लाख लोगों ने यह एप डाउनलोड किया है, जो 16.67 फीसद है। मेरठ में 43 लाख की आबादी में से करीब 2.97 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया है। यह 6.93 प्रतिशत है।
हापुड़ जिले में 16.71 लाख की आबादी में से 88,006 लोगों ने एप डाउनलोड किया है। यह 5.27 प्रतिशत है। बागपत जिले में 16.27 लाख की आबादी में से 80,326 लोगों ने एप डाउनलोड किया। यह आबादी के लिहाज से 4.94 प्रतिशत है।
बुलंदशहर में 43.69 लाख लोगों में से करीब 2.11 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया है। यह 4.84 प्रतिशत है। सहारनपुर जिले के 43.29 लाख लोगों में से करीब 2.01 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया है। इसका प्रतिशत 4.65 है।
मुजफ्फरनगर में 35.34 लाख लोगों में से करीब 1.51 लाख लोगों ने यह एप डाउनलोड किया है। इसका प्रतिशत 4.30 है।
शामली में 16.40 लाख लोगों में से 61,487 लोगों ने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया है। इसका प्रतिशत 3.75 है।
लखनऊ के 57.32 लाख लोगों में से करीब 7.92 लाख ने एप डाउनलोड किया। आबादी के हिसाब से यह 13.83 प्रतिशत है।