दिल्ली पुलिस ने श्रीनगर से दो लाख के इनामी आतंकी को किया गिरफ्तार

Abhishek Sharma / Rahul Kumar Jha

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश ए मोहम्मद के आतंकी को गिरफ्तार किया है। इस आतंकी के ऊपर दिल्ली पुलिस ने 2 लाख का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार आतंकी का नाम बशीर अहमद है।


साल 2007 में यह आतंकी दिल्ली पुलिस के साथ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार हुए था, लेकिन निचली अदालत ने इसे बरी कर दिया था। इसके बाद हाई कोर्ट ने इसे सजा सुनाई थी। इसके बाद इसे जमानत मिल गई और जमानत मिलने के बाद से यह हाईकोर्ट में पेश नहीं हो रहा था।

कोर्ट ने इस आतंकी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। आज दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसे श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया।

इसके 2 और साथियों को दिल्ली पुलिस ने इसी साल गिरफ्तार किया था जिनके नाम फ़ैयाज़ और मजीद बाबा है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक जैश ए मोहम्मद के आतंकी फ़ैयाज़ ,मजिद बाबा ओर बशीर अहमद को दिल्ली के निचली अदालत ने बरी कर दिया था। लेकिन बाद में हाई कोर्ट ने तीनों को दोषी पाया था। दोषी पाए जाने के बाद तीनों गायब हो गए थे।

जिसके बाद तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। मजिद को स्पेशल सेल ने इसी साल अरेस्ट किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.