दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने कुख्यात बदमाश विकास सिंह को किया गिरफ्तार
Delhi Police arrests dreaded criminal VIkram Singh
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है । आपको बता दे कि क्राइम ब्रांच की टीम ने बिहार के एक बड़े गैंगस्टर विकास सिंह को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर 2 दर्जन से ज्यादा मामले का खुलासा भी किया है।
दरअसल हत्या , लूट , किडनेपिंग , रंगदारी जैसे गम्भीर मामले में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी विकास सिंह को कई राज्यों की पुलिस काफी सालों से तलाश कर रही थी।
वही इस मामले में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि मृतक डॉन बबलू दूबे और विकास सिंह पहले एक साथ बिहार में आपराधिक सिंडिकेट चलाने का काम किया करते थे। जिसके बाद दोनों दुश्मन बन गए। ऐसा इसलिए क्योंकि बिहार के एक बड़े व्यापारी का अपहरण कर फिरौती रकम मिली थी।
साथ ही उनका कहना है कि अपहरण कर फिरौती की रकम डॉन बबलू दुबे अकेले ही हड़प कर गया,जिसके बाद से दोनों दुश्मन बन गए। इसके बाद 2017 में विकास ने बबलू दुबे की कोर्ट में हत्या कर दी थी। वही विकास दिल्ली में भी अपना कॉन्ट्रेक्ट किलिंग का धंधा शुरू करने जा रहा था। जिसकी सूचना क्राइम ब्रांच को मिली , जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया।