17 मई तक रेड जोन में रहेगी दिल्ली, केंद्र सरकार द्वारा छूट होगी लागू

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 223 मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई। यह पिछले छह दिन में तीसरी बार है जब कोरोना के 200 से अधिक संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3738 हो चुकी है और1167 संक्रमित मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। वहीं अब तक दिल्ली में 61 मरीजों की मौत हो चुकी है। विभाग के अनुसार दिल्ली में अभी 2510 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 869 मरीज दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है। इनमें से 49 आईसीयू पर और 5 वेंटिलेटर पर हैं। वहीं 767 मरीज दिल्ली में कोविड केयर सेंटर में और 149 कोविड मेडिकल सेंटर में भर्ती किया गया है।

दिल्ली के 11 जिलों में 100 के करीब कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं जिनमें 5.17 लाख लोगों की आबादी है। यहां अब तक 383 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। अब तक यहां सिर्फ सात हजार सैंपल की जांच हो पाई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन आज बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार अगर 10 से ज्यादा कोरोना के ​केस किसी जिले में हैं तो उसको रेड जोन माना जाता है। दिल्ली में 11 जिले हैं और सभी रेड जोन में आते हैं। रेड जोन के अंदर जो-जो छूट दी गई हैं वो सारी लागू होंगी।

सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली के सभी 11 जिले 17 मई तक रेड जोन में रहेंगे। इस दौरान उन्होंने लोगों से लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की अपील भी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.