देश के महानुभावों ने शेष नारायण सिंह वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक को दी भावभीनी श्रद्धाआंजलि

Ten News Network

वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है। पत्रकारिता जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे हमेशा जाने जाएंगे। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के लिए मेरी संवेदनाएं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 

वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह जी निष्पक्ष पत्रकारिता का सशक्त उदाहरण थे। उनकी टिप्पणियों में सदैव एक संदेश होता था। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ पीड़ित परिवार के साथ हैं : ओम् बिरला , लोकसभा अध्यक्ष

 

वरिष्ठ पत्रकार श्री शेष नारायण सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद! शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे।भावभीनी श्रद्धांजलि : अखिलेश यादव

शेष नारायण सिंह जी की ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के साथ जुड़ी कुछ यादे, ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब पिछले कई सालों से होली मिलन समारोह करता आया। हर बार मैंने अभिभावक के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद रहने के लिए कहा, होली पर वे अक़्सर मुंबई चले जाते थे। इस बार 24 मार्च को पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे। बड़े भाई शेषनारायण सिंह का जाना सिर पर से एक अभिभावक का उठ जाना : देवेंद्र सिंह , देश बंधु

बहुत ही अफसोसनाक खबर, मैं उनसे मिला तो नही था लेकिन उनके लेख, फेसबुक पोस्ट हमेशा पढ़ता था। चैनल घुमाते समय कहीं नजर आते वोही चैनल लगा दिया जाता, उनके लेखों में पारंपरिक भाषा का प्रयोग गांव की तरफ खीच ली जाता, अंतिम विस्तृत पोस्ट उन्होंने अपने। मित्र बद्री विशाल के बारे में लिखी थी। उनके मित्रों की खबरें बराबर आ रही थी, पता नही था की उनकी ख़बर भी इसी तरह आ जायेगी,
एक बेबाक, साफगो, सीधा सच्चा सेक्युलर पत्रकार हमसे बिछड़ गया।
आप बहुत याद आएंगे Shesh Narain Singh sahab : सय्यद शमिम अनवर

नमन सर 🙏 कहने को कुछ भी शेष नहीं मेरे पास । इस दौर में सबसे ज्ञानी , सबसे विनम्र, सबसे निष्पक्ष, सबसे बेबाक़ पत्रकार नहीं रहे : आशीष पांडे

You will always live in our lives #SheshNarainSingh ,you lived life on your terms and conditions unapologetically,sharing homecoocked lunch with you in your office near labour bhawan in Delhi ,your regard for my father and affection for us remains a precious and treasured memory : Juhie Singh

Your energy will always be alive !You stood for ehics in journalism and your conscience and spirit will be treasured : Rakhee Bakshee

Leave A Reply

Your email address will not be published.