कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर संगोष्ठी का हुआ आयोजन , ऐप हुआ लंच

Rohit Sharma (Photo-Video) Lokesh Goswami Tennews

Galgotias Ad

नोएडा के सेक्टर 6 में स्थित इंदिरा गाँधी कला केंद्र में आज जिला प्रशासन द्वारा आज कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न की रोकथाम के लिए मोबाइल एप व् वेबसाइट का शुभारंभ किया | वही इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में नोएडा विधायक पंकज सिंह और जिला अधिकारी बीएन सिंह रहे | आपको बता दे की इस कार्यक्रम में कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न की रोकथाम के लिए सभी उद्यमियों , संस्थाओं और महिला कर्मचारियों को जागरूक किया गया |



वही इस कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के जिला अधिकारी बीएन सिंह ने सभी गणमान्य लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की महिला कर्मचारी अपने आप को महफूज नहीं समझती है | कभी भी महिला कर्मचारी के साथ कार्यस्थल पर उत्पीड़न होता होगा , जिसकी शिकायत कंपनी के प्रबंधक से करती होंगी , लेकिन इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हो पाती है |

जिसके बाद महिला कर्मचारी निराश हो जाती है , जिसको लेकर केंद्र सरकार ने महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम बनाया , जिससे सभी महिला कर्मचारी अपने को महफूज मान सके | साथ ही उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला कर्मचारियों को जागरूक किया गया की कंपनी का कोई भी स्टाफ आपका कार्यस्थल पर उत्पीड़न करता है तो इस एप के माध्यम से शिकायत कर सकते है | जिससे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो सके |

गौतमबुद्ध नगर के डीएम बीएन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा की नोएडा के सेक्टर 6 में स्थित इंदिरा गाँधी कला केंद्र में आज जिला प्रशासन द्वारा आज कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न की रोकथाम के लिए (S.H.O.R ) मोबाइल एप व् वेबसाइट का शुभारंभ किया गया |

जिसके माध्यम अब गौतमबुद्ध नगर में सभी महिला कर्मचारी उत्पीड़न को लेकर अपनी शिकायत कर सकती है | जिसके बाद ये शिकायत जिला प्रशासन को मिलेर्गी , जिससे उस पीड़ित महिला को इंसाफ मिल सके |

कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर नोएडा विधायक पंकज सिंह ने सभी गणमान्य लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की नरेंद्र मोदी और योगी सरकार ने सभी महिला कर्मचारियों के लिए जो कानून बनाया है , वो काफी बढ़िया है | आज के समय में सभी महिला कर्मचारी अपने आप को महफूज समझ रही है | वही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा इस विषय पर काम कर रही है , आने वाले समय हर महिला कर्मचारी उत्पीड़न की शिकार नहीं बन सकेगी |

वही दूसरी तरफ गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है की कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार कार्य कर रही है | वही SHOR (SEXUAL HARASSMENT ONLINE REDRESSAL) नाम के इस ऐप और वेबसाइड को लॉच करने का मकसद कामकाजी महिलाओ के साथ हो रहे अत्याचार उत्पीड़न को रोकना हैं। जिसके माध्यम से अब गौतमबुद्ध नगर पुलिस इस पर काम करेगी , जिससे सभी पीड़ित महिला कर्मचारियों को इंसाफ मिल सके |

आपको बता दे की इस ऐप के जरिए अब महिलाओ अपने साथ हो रहे अत्याचार या उत्पीड़न की शिकायत इस ऐप के द्वारा कर सकती हैं साथ ही इसकी शिकायत शोर नाम की वेबसाइड पर भी कर सकती हैं। जिसके लिए नोएडा मे हर एक कंपनी को इसमें अपना रजिस्ट्रैशन करवाना होगा। इस ऐप और वेबसाइड की जानकारी देने के लिए प्रशासन ने एक कार्यक्रम भी रखा जिसमें शहर के अलग अलग संस्था के लोग, स्कूली बच्चे, कॉलेज स्टूडेंट, कामकाजी महिला शामिल रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.