DM Issues Directives For Dengu and Malaria To Health Department
JITENDER PAL- TEN NEWS
नोएडा महानगर मे जैसे जैसे गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है वैसे – वैसे बिमारिओ का दस्तक देने का सिलसिला भी चालू हो गया है । और हमें अपने आस पास और घरो मे भी मलेरिया और डेंगू दिल्ली एनसीआर में जैसी बीमारियो से बचने के लिया सावधान रहने की जरुरुत है। साफ सफाई का खासतौर से ध्यान रखने आवश्यकता है। वही गौतम बुध नगर के जिलाधिकारी एनपी सिंह ने मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने शुक्रवार को सेक्टर 27 स्थित कैंप कार्यालय में इसे लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा की डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। सात दिन से अधिक पानी भरने पर इस मच्छर के पनपने की पूर्ण संभावना रहती है। जिलाधिकारी ने ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान देने को कहा है। उन्होंने कहा कि मलेरिया की रोकथाम के लिए जहां पर दवा के छिड़काव की आवश्यक्ता हो वहां पर समय पर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि इन दोनों बीमारियों से बचने के लिए जागरूकता बहुत आवश्यक है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यक्ता है। जिससे एसी, कूलर, छतों पर खुला पानी भराव को साफ रखा जाय। सभी नागरिकों को फुल कपड़े के साथ जूते पहनने के लिए प्रेरित किया जाए। जिले में मौजूद सभी स्वीमिंग पूल की साफ सफाई की विशेष व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है।
