GRENO and NOIDA Authority Allocates 7000 Crore for Conventional and Ambitious Projects

JITENDER PAL- TEN NEWS

नोएडा ग्रेटर नोएडा के ढांचागत विकास एवं महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्राधिकरण सात हजार करोड़ रुपये खर्च करेगा। आपको बता दे की अब प्रदेश मे नई सरकार के आने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विकास मे नई गति मिलेगी और जो पिछली सरकार की योजनाए पैसे की वजह से कार्य रुका पड़ा था । अब उनको भी पूरा किया जा सकेगा, नए वित्त वर्ष 2017- 18 बजट से प्राधिकरण जो योजनाए अधर मे रहे गयी है उनको पूरा करने की कोशिश करेगा , प्राधिकरण ने नए वित्त वर्ष 2017-18 के लिए सात हजार करोड़ रुपये का बजट निर्धारण किया है। जबकि यमुना प्राधिकरण नए वित्त वर्ष में चार हजार करोड़ रुपये खर्च करेगा। वही
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कई अहम परियोजनाएं नए वित्त वर्ष में आकार लेंगी। इसमें दिल्ली मुंबई औद्योगिक कॉरीडोर, मेट्रो, सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट, सड़क, पुल आदि का निर्माण शामिल है। प्राधिकरण को इन योजनाओं को पूरा करने के लिए भारी भरकम रकम की जरूरत होगी। प्राधिकरण ने इसे देखते हुए सात हजार करोड़ रुपये का बजट निर्धारण किया है। यह बजट 2017-18 में खर्च होगा। योजनाओं को पूरा कराने के लिए प्राधिकरण को जमीन की जरूरत होगी। इसके साथ ही भूखंड योजनाओं के लिए भी प्राधिकरण को जमीन खरीदने की जरूरत पड़ेगी। प्राधिकरण प्रस्तावित बजट से इसके लिए भी रकम खर्च करेगा। किसानों को 64.7 फीसद मुआवजा का वितरण भी किया जाएगा। वहीं यमुना प्राधिकरण ने भी आगामी वित्त वर्ष के लिए चार हजार करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। यमुना प्राधिकरण बजट की सबसे अधिक धनराशि किसानों के 64.7 फीसद मुआवजा देने में खर्च करेगा। इसके अलावा प्राधिकरण को नई योजनाओं के लिए जमीन खरीदने को भी रकम की जरूरत होगी। प्राधिकरण क्षेत्र में ढांचागत विकास चल रहा है। सेक्टरों में आंतरिक विकास कार्य चल रहे हैं। सड़क, पार्क, पेयजल, सीवर, बिजली लाइन एवं सब स्टेशन आदि के निर्माण का काम चल रहा है। प्राधिकरण ने इनके लिए भी आगामी बजट में अच्छी खासी रकम का प्रावधान किया है। हालांकि प्राधिकरण को आगामी वित्त वर्ष के बजट को बोर्ड से मंजूरी लेनी होगी

NOIDA PRADHIKARAN

Leave A Reply

Your email address will not be published.