गौतमबुद्धनगर-गाजियाबाद समेत 6 जिलों में घर-घर जाकर होगी मेडिकल स्क्रीनिंग

Abhishek Sharma

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मेरठ मंडल के मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा व बापगत जिलों में घर-घर स्क्रीनिंग की जाए। प्रदेश में 20 हजार टेस्टिंग क्षमता को 30 जून तक 25 हजार करने के प्रयास किए जाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ चिकित्सालयों में बेड, मैनपावर और जरूरी उपकरणों की संख्या की वृद्धि के लिए भी निरन्तर काम किया जाए।

मुख्य सचिव ने यह निर्देश शुकवार को अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान दिए। मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में यह मीटिंग मुख्य सचिव ने की।

उन्होंने कहा कि मेरठ मण्डल में जुलाई के प्रथम सप्ताह में एक विशेष कार्यक्रम के तहत डोर-टू-डोर मेडिकल स्क्रीनिंग की जानी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शत-प्रतिशत घरों की स्क्रीनिंग का कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कराने के लिए रणनीति समय से तैयार कर ली जाए।

इस दौरान जनपदों में रैपिड रेस्पांस टीम एवं एम्बुलेंस को तैयार रखा जाए, जिससे सूचना प्राप्त होते ही उचित कार्यवाही की जा सके। मेडिकल स्क्रीनिंग के समय पल्स पोलियो अभियान की भांति घरों की मार्किंग भी की जाए

Leave A Reply

Your email address will not be published.