‘एक शाम स्वतंत्रता दिवस के नाम’ टेन न्यूज पर काव्य सृजन महिला मंच द्वारा आयोजित शानदार व यादगार लाइव कवियत्री सम्मेलन

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

‘काव्य सृजन महिला मंच’ की स्थापना बसंत पंचमी, 10 फरवरी, 2020 को हुई और संस्था गत 2 वर्षों से निरंतर साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति समर्पित है। चूंकि चलना और चलते रहना ही सृष्टि का नियम भी है। उसी क्रम में वर्ष – 2020 में भी काव्य सृजन महिला मंच द्वारा उसी फेहरिस्त में इस कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण काल में भी रचनात्मकता को बचाए और बनाए रखते हुए टेन न्यूज़ चैनल के सहयोग से ‘काव्य सृजन महिला मंच’ द्वारा भारत की आजादी के 74वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘एक शाम स्वतंत्रता दिवस के नाम’ ऑनलाइन, काव्य गोष्ठी का बहुत ही शानदार व जानदार आयोजन किया गया।

‘काव्य सृजन महिला मंच’ की राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. संगीता शर्मा ‘अधिकारी’ ने इस ऑनलाइन कवि गोष्ठी का संयोजन एवं संचालन किया और उनकी गरिमामय उपस्थिति में काव्य सृजन महिला मंच की बेहद जानदार – शानदार और यादगार ऑनलाइन, काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

किसी भी कार्य की निर्विघ्न समाप्ति के लिए परमपिता परमात्मा का स्मरण करते हैं और उसी क्रम में काव्य सृजन महिला मंच द्वारा आयोजित ‘एक शाम स्वतंत्रता दिवस के नाम’ के निमित्त कवि सम्मेलन का शुभारम्भ काव्य सृजन महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ संगीता शर्मा अधिकारी ने बहुत ही सधे हुए स्वर और बेहतरीन शब्द संयोजन के साथ मां भारती का आह्वान करते हुए अत्यंत भावपूर्ण सरस्वती वन्दना का पाठ किया। जिसको सफलता की ओर ले जाते हुए डॉ संगीता शर्मा अधिकारी ने अपनी और कई सम्मानित साहित्यकारों की काव्यात्मक अभिव्यक्तियों के साथ बेहतरीन संचालन से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

डॉ संगीता शर्मा अधिकारी ने मां शारदे का आवाहन करते हुए सरस्वती वंदना के पश्चात काव्य सृजन महिला मंच साहित्यिक – सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था के अब तक के सफर, संस्था द्वारा इन दो वर्षों में किए गए और किए जा रहे सभी कार्यो की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। संस्था की गतिविधियों की जानकारी के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सभी आमंत्रित – सम्मानित कवयित्रियों का स्वागत, आभार, अभिनंदन और प्रत्येक का परिचय देते हुए इस कवि सम्मेलन का शानदार आगाज़ किया।

आजादी के जश्न को मनाते हुए स्वतंत्रता दिवस के इस पावन, पुनीत शुभ अवसर पर अभिव्यक्ति की दोहर को जीते हुए मन के मनके तराशने के लिए एक नई उमंग व उत्साह के साथ सभी कवयित्रियों ने राष्ट्रप्रेम को समर्पित अपनी एक से बढ़कर एक बेहतरीन दोहा छंद कविता गीत गजल आदि विधाओं में पिरोई गई रचनाओं का बहुत ही खूबसूरत और अविस्मरणीय काव्य पाठ किया। सभी ने देश प्रेम, रिश्ते – नातों और अध्यात्म पर आधारित एक से बढ़कर एक रचनाएं पढ़ी और सभी ने काव्य पाठ का भरपूर आनन्द उठाया।

स ऑनलाइन कवि सम्मेलन को दो सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें प्रत्येक कवि ने दोनों सत्रों में अपनी अपनी रचनाओं का पाठ किया। इस ऑनलाइन कवि सम्मेलन कार्यक्रम में आमंत्रित 10 सम्मानित कवयित्रियों यथा -: रमा शर्मा, अध्यक्ष काव्य सृजन महिला मंच जापान इकाई, कहकशा अध्यक्ष काव्य सृजन महिला मंच उत्तराखंड इकाई, उषा राजेश शर्मा अध्यक्ष काव्य सृजन महिला मंच सेंट्रल दिल्ली इकाई, डॉ अनुराधा शर्मा अध्यक्ष काव्य सृजन महिला मंच दक्षिणी दिल्ली इकाई, पूनम रानी अध्यक्ष काव्य सृजन महिला मंच झारखंड इकाई, सुलेखा अग्रवाल अध्यक्ष काव्य सृजन महिला मंच उत्तरी दिल्ली इकाई, इंदु मिश्रा अध्यक्ष काव्य सृजन महिला मंच मुंबई इकाई, डॉ वर्षा सिंह कोषाध्यक्ष काव्य सृजन महिला मंच मुंबई इकाई और अनुपम किंगर कवयित्री – अध्यापिका के साथ – साथ आयोजन की संयोजक – संचालक डॉ0 संगीता शर्मा अधिकारी ने भी अपनी कलम से निकले हुए शब्दों और कंठ से उच्चरित स्वरों से सभी के मन को मोह कर इस कार्यक्रम को एक नई पहचान देते हुए सभी श्रोताओ को काव्य पाठ का आनंद कराया तथा अपने शब्दों की मिठास और कलम से फैली हुई चारो ओर उजास से इस कार्यक्रम को एक उच्च स्तर पर सम्मान दिलाकर काव्य गोष्ठी के नए प्रतिमान स्थापित किए।

साथ ही अपनी काव्य रस की वर्षा से सभी को रोमांचित कर आनन्दित किया। इस ऑनलाइन कवि सम्मेलन का टेन न्यूज़ चैनल की ओर से सीधा प्रसारण लगभग सवा दो घंटे तक जारी रहा और सभी दर्शकों ने मंत्रमुग्ध होकर इस ऑनलाइन कवि सम्मेलन ‘एक शाम स्वतंत्रता दिवस के नाम’ का भरपूर लुत्फ उठाया और कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाओं से सभी का उत्सावर्धन कर उनकी हौसला अफजाई की।

काव्य सृजन महिला मंच के संस्थापक शिव प्रकाश जौनपुरी किसी कारणवश कवि सम्मेलन में भाग नहीं ले सके लेकिन पूरे मन से, आत्मीयता से उनकी उपस्थिति हम सभी के मन मस्तिष्क में और इस कवि सम्मेलन के महायज्ञ – अनुष्ठान में आद्योपांत बनी रही।

राष्ट्रप्रेम को समर्पित ‘एक शाम स्वतंत्रता दिवस के नाम’ के लिए आयोजित ऑनलाइन कवि सम्मेलन की इस यात्रा में शामिल सभी आमंत्रित सम्मानित कवयित्रियों तथा आयोजन के संयोजक व संचालक को प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन हेतु स्मृति चिह्न के रूप में काव्य सृजन महिला मंच, सामाजिक – साहित्यिक – सांस्कृतिक संस्था द्वारा संस्था के सचिव यश जैन के सहयोग से ‘प्रशस्ति पत्र’ प्रदान किए गए जिसमे उनकी गौरवमयी भूमिका को प्रणाम करते हुए उनके रचनात्मक सहयोग और दीप्तिमान – प्रेरक व उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

डॉ संगीता शर्मा अधिकारी ने अपने वक्तव्य में सभी को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया और काव्य सृजन महिला मंच संस्था से जुड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि आप सब तो इस साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सेवाभाव से जुड़ें ही और अन्य दूसरे लोगों को भी जुड़ने के लिए प्रेरित करके न केवल साहित्य अपितु संस्कृति का भी संवर्धन करते हुए समाज सेवा में भी एक अहम और बहुमूल्य योगदान दें। उन्होंने यह भी कहा कि आप सभी के स्नेह और सहयोग से ही काव्य सृजन महिला मंच भविष्य में भी इसी प्रकार के अनेक रचनात्मक आयोजन करता रहेगा और साथ ही साहित्य की दुनिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाते हुए संस्था को सफलता के शिखर तक पहुंचाएगा। ”

अंत में डॉ संगीता शर्मा अधिकारी द्वारा सभी लब्धप्रतिष्ठित – सम्मानित कवयित्रियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भारत के वीर जवान सिपाहियों को याद करके सभी कवयित्रियों द्वारा ” ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो कुर्बानी ” का सामूहिक गान किया गया और उन्हें भरपूर आत्मीयता के साथ नमन व श्रद्धांजलि स्वरूप सैल्यूट करते हुए कार्यक्रम का बहुत ही शानदार और सफलतापूर्वक समापन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.