छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कर्मचारियों ने मजदूर दिवस पर दिया एक साथ #OPS के लिए ज्ञापन

Rohit Sharma

विश्व मजदूर दिवस पर  छत्तीसगढ़ कर्मचारी अंशदान पेंशन योजना समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में सभी 28 जिलों में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया।

कोरोना संकट के चलते कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ सरकार से अपील की कि एनपीएस व्यवस्था के तहत कर्मचारियों के कंट्रीब्यूशन को उनकी सरकार जनरल प्रोविडेंट फंड के तहत स्वीकार करें और प्रतिमाह एनपीएस कर्मचारियों की 10% कटौती को तात्कालिक संकट से उबरने के लिए प्रयोग करें।

तथापि 14% सरकारी अनुदान को इस संकट में सरकार कुछ महीनों के लिए रोककर राज्य की अन्य जरूरतों को पूरा कर सकती है। छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को विशेष धन्यवाद देते हुए बताया कि उनकी सरकार ने कर्मचारियों के वेतन से कोई कटौती न करने का निर्णय लिया है जो स्वागतयोग्य है और सभी एनपीएस कर्मचारियों ने इसके प्रति आभार प्रकट करते हैं और साथ ही सरकार से कई लाख कर्मचारियों के 10%सीपीएफ  शेयर को जीपीएफ के तौर पर प्रयोग करने की अपील भी की है जिससे न केवल कर्मचारियों को उनके अपने पैसों पर हक मिल सकेगा बल्कि राज्य सरकार को भी हर माह 100 करोड़ की राहत मिलेगी।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,एनएमओपीएस मंजीत सिंह पटेल ने छत्तीसगढ़ के संगठन की मुहिम का स्वागत करते हुए बताया कि उनका संगठन आज देश के 18 राज्यों में अलग अलग संगठनों के माध्यम से कर्मचारियों के हित की मांगें उठा रहा है। विश्वमजदूर दिवस पर भी ट्विटर पर अभियान चलाकर 1.80 लाख से ज्यादा ट्वीट्स कराकर NMOPS ने #ConvertNPSinGPF को टॉप ट्रेंड कराकर पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.