देश में कोरोना मरीजों की संख्या 42,533 , अब तक 1,373 की मौत
Rohit Sharma
नई दिल्ली :– कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 42,533 हो गई है।
इसके अलावा मरने वालों की संख्या 1,373 पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली सहित देशभर में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। इसका प्रथम चरण 25 मार्च से 14 अप्रैल तक था। दूसरा चरण 15 अप्रैल से तीन मई तक था। अब लॉकडाउन 3.0 आज से 17 मई तक है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 के मामले बढने की दर कुछ समय से लगभग स्थिर है और रोगियों के ठीक होने की दर सुधर रही है। उन्होंने कहा कि भारत सफलता की राह पर है तथा देश इस महामारी के खिलाफ लड़ाई जीतेगा।
राजस्थान में कोरोना मरीजों का आकंड़ा 3 हजार को पार कर गया है. आज 123 नए मामले की पुष्टि हुई है. इसमें जोधपुर में 73, बिकानेर में एक, कोटा में 3, जयपुर में 12, अलवर में एक, पाली में 11, राजसमंद में 2, उदयपुर में एक, चित्तौड़गढ़ में 19 मामले सामने आए हैं. अब राज्य में कुल कंफर्म केस की संख्या 3 हजार 9 हो गई है. इसमें 75 लोगों की मौत हो चुकी है |
हरियाणा के सोनीपत में चार डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसमें एक डॉक्टर सोनीपत के जनरल हॉस्पिटल में तैनात हैं, जबकि बाकी तीन डॉक्टर की तैनाती भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज में है |