नोएडा : यूपी वाणिज्य कर विभाग में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, दो दिन तक पूर्ण कार्य का किया बहिष्कार     

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

यूपी वाणिज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन ने आज नोएडा स्थित यूपी वाण्जिय कर कार्यालय पर हड़ताल की। आपको बता दे कर्मचारियों की लंबित मांगें पूरी न होने के कारण विवश होकर दो दिवसीय पूर्ण कार्य का बहिष्कार किया।

साथ ही प्रदर्शनकारियों ने यूपी वाणिज्य विभाग के कमिश्नर को ज्ञापन भी सौपा | दरअसल कर्मचारियों की माँग है कि आईआईएम द्वारा लिपिक सवर्गीय कर्मचारियों के पद नाम , कार्यदायित्व , लॉग इन,  आईडी तत्काल उपलब्ध कराई जाए। आईआईएम द्वारा की गई संस्तुति के अनुसार ही सीटीओ के पदों पर शत-प्रतिशत पदोन्नति की जाए।

हड़ताल कर्मियों ने बताया कि चयन वर्ष 2019 से 2020 लिपिक संवर्ग से सीटीओ के पद पर डीपीसी हेतु आयोग को पात्रता सूची प्रेषित की जाए , जो आज तक नहीं हो पाई है , जिसके कारण कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है |

कर्मचारी एकता के लोगों की माँग है कि वरिष्ठ सहायक के रिक्त 1700 पदों पर कनिष्ठ सहायकों का शिथिलिकरण की कार्रवाई कराते हुए शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जाए,  गाजियाबाद में कार्यरत ज्वाइंट कमिश्नर राकेश वर्मा द्वारा की जा रही कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा की गई बर्खास्त की कार्यवाही को वापस लेकर इनके अधिकार सीज किए जाएं। कर्मचारियों की मांग है कि प्रदेश भर में प्रशासनिक आधार पर हुए स्थानांतरण को तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाएं। कर्मचारियों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त किया जाए। कार्यलयो से प्राइवेट व्यक्तियों को तत्काल हटाया जाए |

कर्मचारी एकता के जोनल अध्यक्ष सतेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती हैं, तो ये हड़ताल जारी रहेगी। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा , जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.