एक्सपो मार्ट में दिवाली बाजार का उद्धघाटन श्री राकेश कुमार ने दीप प्रज्जलित करके किया
GREATER NOIDA REPORTER LOKESH GOSWAMI

आज ग्रेटर नॉएडा के एक्सपो मार्ट में दिवाली बाजार का उद्घाटन किया गया जिसमे भारत के विभिन्न भागो से आये हस्तशिल्पी एवं निर्यातक विविध प्रकार के उत्पाद क्रय कर रहे है।उत्पादों की श्रेणी में घरेलु साज सज्जा से लेकर प्रतिदिन काम आने वाले home furnishing , फैशन ,वस्त्र इत्यादि शामिल है।नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं NCR के निवासी मेले में बड़ी संख्या में आकर खरीदारी करना आरम्भ कर चुके है।साथ में सभी लोग पुरानी दिल्ली के पारंपरिक भोजन और चाट पकौड़ी का भी आंनद ले रहे है। मेले में दिवाली में उपयोग आने वाले पारंपरिकसामान जैसे की दीपक,लक्ष्मी ,गणेश इत्यादि भी भरपूर मात्रा और वैराइटी में उपलब्ध है।मेले का समय 11:00 बजे से सायं के 10:00 बजे तक निश्चित है। इस बीच रंगारंग नाच , गाना और आतिशबाजी का भी कार्यक्रम रखा गया हैं।