राहुल सन्देश यात्रा में हर सैक्टर एवं गावों में बताई गई मोदी एवं समाजवादी सरकार की नाक़ामियाँ

Galgotias Ad

NOIDA ROHIT SHARMA

महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा द्वारा निकाली जा रही राहुल सन्देश यात्रा के तीसरे  दिन आज गढ़ी चौखंडी में जगदीश शर्मा के संयोजन में यात्रा का जोरदार स्वागत कर एक  बैठक का आयोजन किया गया जिसमे काफी संख्या में स्थानिय लोगों ने भाग लिया तथा कांग्रेस नेताओं के विचार सुने। सैक्टर – 71 में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश विश्कर्मा ने तथा सैक्टर – 93  में कमलेश चौहान ने स्वागत कर सैक्टर के लोगों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया।  श्रमिक कुंज सैक्टर – 93 में मानवाधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिनेश अवाना द्वारा भव्य स्वागत कर एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया। जिसमे दिनेश अवाना ने कहा कि कांग्रेस ही एक पार्टी है जो किसान , मजदूरों के हक़ के लिए लड़ती है। आज राहुल गाँधी के कारण ही भाजपा के काला भुमि अध्यादेश लागू नही हो पाया। आखिरी सभा सदरपुर सैक्टर -45 में प्रदेश महासचिव दीपक गुप्ता द्वारा आयोजित की गई जिसमे हज़्ज़ारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की।  सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी शंकर सिंह पुन्नू ने कहा कि मोदी जी के नारों का क्या हुआ जो कहते थे कि दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार दिया जायेगा, किसानों को फसल का उचित मूल्य दिया जाएगा। यह सिर्फ जुमले ही बनकर रह गए है।  मोदी अभी तक कांग्रेस द्वारा किये गए कार्यों का ही फीता काट रहे हैं। सभा को जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र नागर, महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव व प्रदेश सचिव राजेंद्र अवाना ने भी संबोधित किया। जिसमे उन्होंने सपा सरकार की नाकामियों को लोगों तक बताया। आज की यात्रा में शामिल पदाधिकारियों में रमेशचंद्र तुगलपुरिया, हरिश भारद्वाज, राजन बिष्ठ, योगेश शर्मा, सूर्यकांत वाचस्पति, लियाकत चौधरी, प्रमोद शर्मा, रोहित सपरा, देवेंद्र भाटी, ललित अवाना, सतेन्द्र शर्मा, गौतम अवाना,पुरषोत्तम नागर, विक्रम सेठी, यतेन्द्र शर्मा, सैफ खान, राजकुमार भारती, ऋषि गौतम, सहाबुदीन, अब्बास रिज़वी, हसमत राणा, राम गुप्ता, सुभाष चौहान, मनोज चौधरी,ज्ञानेंद्र अवाना, नीरज अवाना, सादाब, हाजी इमरान, महेश लम्बरदार, राजकुमार जाटव, जे सी मिश्रा, वीरेन्द्र नयाल व पि एस रावत सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
sandesh
Leave A Reply

Your email address will not be published.