नोएडा : कोरोना के खिलाफ जंग में एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट ने लगाई ताकत , पढें पूरी खबर

Ten News Network

नोएडा :– कोरोना से संक्रमित हो रहे लोगों के इलाज के लिए अस्पताल कम पड़ गए हैं। ऐसे में कोविड मरीजों को सेक्टर व सोसायटी में बुनियादी आइसोलेशन दवा, ऑक्सिजन की कवायद अब आरडब्ल्यूए व एओए ने शुरू की है।

 

कई सोसायटियों ने ऑक्सिजन सिलिंडर व दवाइयां जुटाकर छोटे-छोटे आइसोलेशन रूम बनाए हैं। कुछ सोसायटी के एओए ने अस्पताल से संपर्क नर्स व मेडिकल स्टॉफ को सोसायटी में होम आइसोलेशन में चल रहे मरीजों की देखभाल के लिए रखा है।

 

इसी तरह कोविड के प्राथमिक इलाज और होम आइसोलेशन में सावधानी और जागरूकता को लेकर कई अपार्टमेंट ने अपने स्तर पर डॉक्टर और रेजिडेंट्स को जोड़कर हर शाम ऑनलाइन परिचर्चा भी कर रहे हैं। इस तरह शहर में हर तरफ से छोटे-छोटे प्रयास महामारी के मौजूदा समय में जान बचाने के लिए हो रहे हैं।

 

इसी कड़ी में नोएडा के सेक्टर 93 स्थित एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट ने एक बड़ी पहल की है , 40 बेड्स का आइसोलेशन सेंटर बनाया है , जिसमे 8 ऑक्सीजन बेड्स शामिल है। आपको बता दें कि पहले 10 बेड की क्षमता वाला आइसोलेशन सेंटर बनाया था ।

 

 

वही इस मामले में एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट के पूर्व अध्यक्ष व समाजसेवक सुजीत पांडेय ने कहा एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट में पहले 10 बेड की क्षमता वाला आइसोलेशन सेंटर था , जिसको अब बढ़ाया गया है। नोएडा प्राधिकरण और आरएसएस के सहयोग से अब 40 बेड का सेंटर बनाया है। इस सेंटर में 8 ऑक्सीजन बेड शामिल है।

 

 

साथ ही उन्होंने कहा कि ये व्यवस्था कल से शुरू हो जाएगी , साथ ही अपार्टमेंट निवासियों सहित आसपास के रहने वाले लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकते है। सुजीत पांडेय ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति को दवा और भोजन भी बिना शुल्क दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ऑक्सीज़न केवल इसी सेन्टर पर दी जाएगी , क्योंकि ऑक्सिजन सिलेंडर वापस नही मिलते , इसलिए ऑक्सीजन सुविधा सेंटर पर दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.