नोएडा : छठ महोत्सव में मशहूर कलाकारों ने दी अद्भुत प्रस्तुति , हज़ारों लोग झूमे 

ROHIT SHARMA / RAHUL JHA

Galgotias Ad

नोएडा :– सेक्टर 21ए स्थित स्टेडियम में देर शाम प्रवासी महासंघ नोएडा द्वारा छठ महोत्सव का आयोजन किया गया | वही छठ महोत्सव में भोजपुरी गायक अरविन्द अकेला ‘कल्लू ‘ के भोजपुरी गीतों पर लोग झूमे | राइजिंग स्टार फेम और मशूहर लोक संगीत गायिका मैथिली ठाकुर के गीतों से लोग भाव-विभोर हो गए |

संगीत के साथ-साथ सांस्कृतिक नृत्य ने भी लोगों का मन जीत लिया | छठ महोत्सव में लोक कथक नृत्यांगना अनु का नृत्य देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए | लोगों की भीड़ को देखते हुए नोएडा स्टेडियम जाने वाले रुट का डायवर्जन भी किया गया था |

भोजपुरी गायक अरविन्द अकेला ‘कल्लू ‘ ने इस कार्यक्रम में एक के बाद एक छठ गीत प्रस्तुत किए , जिसे सुनकर लोग अपनी सीट पर खड़े होकर तालिया बजानी शुरू कर दी | साथ ही कुछ लोग ऐसे थे जो भोजपुरी गाने पर डांस करने लगे , वही लोगों की आवाज आने लगी “धनिया आवतनी छठ करे” गाना गाओ | जिसके बाद भोजपुरी गायक अरविन्द अकेला ‘कल्लू ‘ ने लोगों की डिमांड पर गाने गाए |

आपको बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू के गाने भोजपुरी में धूम मचाते है, हर कोई इनके गाने का दिवाना है.. यही कारण है कि जब भी इनका कोई भी गाना रिलीज होता है, तो वो सुपरहिट होता ही होता है।

भोजपुरी और मैथ‍िली भाषा की जानी मानी युवा गायिका मैथिली ठाकुर इन दिनों सुर्खियों में हैं। जो भी उनके गीत सुनता है वो झूम उठता है। मैथिली ठाकुर ने “पटना के घाट हे छठी मैया” गाना पेश किया , जिसके बाद लोग काफी उत्साहित हो गए |  मैथिली ठाकुर के एक के बाद एक गाने श्रोताओं के बीच छा गए।

वही इस छठ महोत्सव कार्यक्रम में नोएडा विधायक पंकज सिंह ने हज़ारों की संख्या में आए लोगों को सम्बोधित करते हुए छठ पर्व की शुभकामनाएं दी , साथ ही उन्होंने कहा की उनके परिवार के सभी लोग इस पवित्र पर्व को मानते है |

यह कार्यक्रम काफी अद्भुत रहा , वही इस कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में लोगों ने काफी लुफ्त उठाया | नोएडा में हर साल छठ पर्व पर ये कार्यक्रम होने चाहिए |

प्रवासी महासंघ नोएडा द्वारा किए गए छठ महोत्सव कार्यक्रम में भोजपुरी गायक अरविन्द अकेला ‘कल्लू ‘ ने कहा की बहुत अच्छा लगा की हज़ारों की संख्या में लोग आए है , भोजपुरी गीतों पर लोग झूमे | आने वाले समय में छठ महोत्सव कार्यक्रम होगा , उसमे जरूर आऊंगा |

 

राइजिंग स्टार फेम और मशूहर लोक संगीत गायिका मैथिली ठाकुर ने कहा की जब में गीत गा रही थी तो हज़ारों लोग ध्यान से सुन रहे थे , मुझे यह सब देखकर काफी अच्छा लगा | साथ ही उन्होंने कहा की  प्रवासी महासंघ नोएडा द्वारा किए गए छठ महोत्सव का कार्यक्रम काफी अद्भुत रहा है |

 

Photo Highlights of Chhath Mahotsav at Noida Sector 21 Stadium

Leave A Reply

Your email address will not be published.