ग्रेटर नोएडा के आईटीएस इंजीनियरिंग काॅलेज में छात्रों की विदाई समारोह का हुआ आयोजन

ROHIT SHARMA

ग्रेटर नोएडा :–दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के प्रतिष्ठित ग्रेटर नोएडा के आईटीएस इंजीनियरिंग काॅलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए शानदार विदाई समारोह का अयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में तृतीय और अंतिम वर्ष के छात्रों ने अपने डांस और अन्य सांस्कृतिक गतविधियों से समारोह में रंग भर दिये।

तृतीय वर्ष के छात्रों ने अपने सीनियर सहपाठियों को ’’स्मृति चिन्ह’’ देकर सम्मानित किया। एक तरफ जहाॅ अंतिम वर्ष के छात्रों के चेहरे पर इंजीनियरिंग कोर्स खत्म होने और नौकरी पा लेने की खुशी थी तो वहीं चार वर्ष तक साथ रहे मित्रों से बिछुड़ने का ग़म भी हजयलक रहा था।

कार्यक्रम के अंत में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र अभिषेक शर्मा और को मिस्टर फेयरवेल घोषित करते हुए विभागाध्यक्ष डाॅ संजय यादव ने छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दोनों विभागों के सभी शिक्षकगण और कार्यक्रम के संयोजक रोहन श्रीवास्तव तथा प्रीती सिंह उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.