दिल्ली : गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों ने किया भाजपा नेता पर हमला, दिखाए काले झंडे
Ten News Network
नई दिल्ली :- केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आई है। यहां पर चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान किसान प्रदर्शनकारियों ने आज उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि के काफिले पर हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि दिल्ली से गाजियाबाद आ रहे थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए यूपी गेट पहुंचे गए। यूपी गेट पर समर्थकों के स्वागत करने के दौरान किसान प्रदर्शनकारियों ने काफिले पर हमला बोल दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए।
आपको बता दें कि गाजीपुर बॉर्डर पर 28 नवंबर से कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी यहां लगातार पक्का निर्माण कर रहे हैं। इससे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ और फ्लाईओवर के नीचे की सड़क व फुटपाथ खराब हो रहा है।
प्रदर्शनकारियों का हाईवे पर दिल्ली जाने वाली लेन व फ्लाईओवर के नीचे पूरी तरह से कब्जा है। प्रदर्शनकारी यहां लगातार पक्का निर्माण कर रहे हैं। अब तक हाईवे पर लगे मंच के किनारे ईंटों की चिनाई कर करीब दो फीट ऊंची दीवार बना दी है। उधर, अपर जिलाधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह का कहना है कि अगर पक्का निर्माण हो रहा है, तो वार्ता कर उसे हटवाया जाएगा।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.