नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, पुलिस के साथ हुई नोकझोंक
Ten News Network
नोएडा :– नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ एक बार फिर किसान प्राधिकरण दफ्तर की ओर प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे, जिसके चलते पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए किसानों को सेक्टर 5 हरौला चौक के पास ही रोक लिया।
पुलिस किसानों को समझाने का प्रयास किया , जब किसान नही हटे तो पुलिस ने सभी किसानों को बस में भर के पुलिस लाइन लेकर चली गई। यह तस्वीरें नोएडा सेक्टर 5 स्थित हरौला चौक का है, जहाँ आज सैकड़ों की संख्या में किसान नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने पहुंचे है।
दरअसल बीते 1 सितंबर को नोएडा के 81 गांव के सैकड़ों किसान प्राधिकरण के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने पहुंचे थे , जिन्हें पुलिस ने रोक कर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, जिसके विरोध में एक बार फिर सैकड़ों किसान प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन करने निकले हैं।
वही किसानों ने बताया कि हमारी मुख्य 4 मांग है हमारे घरों पर प्राधिकरण अधिग्रहण ना करें , हमारे क्षेत्रों में कॉमर्शियल एक्टिविटी बंद कर दी गई है उसे चालू किया जाए, गांव में नक्शा नहीं थे और हमारे जो साथी जेल गए हैं उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।
वही इस मामले में नोएडा के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नोएडा में धारा 144 लागू है , कोई भी प्रदर्शन नही कर सकता है। किसानों की जो भी मांग है , उसे नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों तक पहुँचा दी है, वार्ता करने के लिए नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही बैठक की जाएगी , जिससे समस्याओं का समाधान हो सके।
