ग्रेटर नोएडा : प्रवीण कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक्स में जीता सिल्वर मैडल, गॉव में जश्न ,पढ़े पूरी खबर
Ten News Network
ग्रेटर नोएडा :– टोक्यो पैरालंपिक्स 2020 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है , वे लगातार नये नये कीर्तिमान स्थापित करके टोक्यो में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं |
आपको बता दे की आज 18 वर्षीय प्रवीण कुमार ने भारत के खाते में एक और सिल्वर मेडल डाला | ग्रेटर नोएडा के जेवर के रहने वाले ने प्रवीण कुमार ने पुरुषों के हाई जंप मुकाबले में मेडल जीता | उन्होंने 2.07 मीटर की जंप लगाई और दूसरे नंबर पर रहे |

वही इस मामले में गौतमबुद्ध नगर में खुशी का माहौल है। प्रवीण कुमार के घर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इसी सिलसिले में जेवर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ठाकुर धीरेंद् सिंह प्रवीण कुमार के घर पहुंचे , साथ ही परिजनों को बधाई थी | बता दे की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, “आपके बेटे ने पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है। राज्य सरकार उनका शानदार स्वागत और सम्मान करेगी।
सिल्वर मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवीण को ट्वीट करके उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। पीएम ने लिखा, ‘पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर आप पर गर्व हैं प्रवीण। यह मेडल उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा है। उनको बहुत बधाई हो। भविष्य के लिए उनको शुभकामनाएं।’ पैरालांपिक में यह भारत का यह भारत का अबतक का बेस्ट प्रदर्शन है और कई सालों के बाद देश की मेडल टैली दोहरे अंक में पहुंच सकी है।
प्रवीण कुमार की माँ ने कहा की मुझे इतनी खुशी है कि मैं उसे बयां नहीं कर सकती हूं। मैं यहीं चाहती हू कि प्रवीण कुमार खूब मेहनत करते रहे और देश का नाम रोशन करते रहे। उनका मन खेल-कूद में ज़्यादा रहा है |
जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा की प्रवीण कुमार ने रास्ता दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र किसी से पीछे नहीं है और यहां अनेकों ऐसी प्रतिभाएं छुपी हुई हैं जिन्हें तराशने की ज़रूरत है। उनके नाम से यहां एक स्टेडियम बनाया जाएगा |