यूपी : सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता की तबियत बेहद नाजुक, एम्स में चल रहा है इलाज

Abhishek Sharma

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आनंद सिंह बिष्ट को किडनी और लीवर की समस्या है। यहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। उन्हें बीते 13 मार्च को एम्स में लाया गया था।

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के यमकेश्वर के ग्राम पंचूर निवासी आनंद सिंह बिष्ट (89) की बीते महीने ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स लाया गया था।

यहां उन्हें एम्स के एबी वॉर्ड में रखा गया है, जहां पर गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि रविवार को उनकी अचानक तबीयत फिर से खराब हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनंद सिंह बिष्ट को लंबे समय से लीवर और किडनी की समस्या बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उनकी डायलिसिस भी है। पौड़ी में तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पहले जॉलीग्रांट के हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने के बाद उन्हें एयर ऐंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया।

यूपी सीएम के पिता उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर थे। वह 1991 में रिटायर हो गए थे। रिटायरमेंट के बाद से वह अपने गांव में आकर रहने लगे थे। डॉक्टरों ने बताया कि आनंद सिंह बिष्ट के शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.