ग्रेटर नोएडा : कलयुगी बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, 1 महीने तक करता रहा घिनौना काम

ABHISHEK SHARMA

 

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रिश्तो को शशर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी बाप ने अपनी बेटी को हवस का शिकार बना लिया। दरअसल, जेवर थाना की पुलिस ने 15 साल की बेटी से एक महीने तक बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के मामा की ओर से मिली शिकायत के अनुसार, आरोपी पिता पिछले एक महीने से अपनी 15 साल की बेटी से बलात्कार कर रहा था। पीड़ि‍ता की मां जब रोकने का प्रयास करती तो आरोपी पिता उन्‍हें भी जान से मारने की धमकी देता था।

डीसीपी ने बताया कि महिला ने यह बात अपने भाई को बतायी जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस संबंध में शनिवार रात प्राथमिकी दर्ज करने के बाद रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.