बादलपुर में वेयर हाउस में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद
Abhishek Sharma
#GreaterNoida_BigBreaking : गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में आए दिन आग लगने की घटनाएं अधिक हो रही है। अभी हाल ही में बादलपुर थाना क्षेत्र में वेयर हाउस में भीषण आग लगी है। आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। पुलिस ने आसपास के वेयरहाउस खाली करा दिए गए हैं। दमकल की 10 गाड़ी मौके पर मौजूद है और लगातार राहत कार्य किया जा रहा है।
बादलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने फ़ोन पर बताया कि धूम मानिकपुर गाँव के अंतर्गत कुछ कंपनियों के वेयर हाउस हैं। हाल ही में सूचना मिली थी कि यहाँ पर आग लग गयी है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। जहां पर दमकल की 10 गाड़ियां राहत कार्य में जुटी हुई हैं।
उन्होंने बताया कि मौके पर राहत कार्य कराया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ये आइशर और वीवीआईपी कंपनी के वेयर हाउस हैं। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है
