सिटी पार्क में गणेश उत्सव की धूम.

Galgotias Ad

सिटी पार्क स्थित ग्राउंड में गणेश उत्सव का आयोजन शुरू हो चुका है। शुक्रवार को गणेश चतुर्दशी के मौके पर गणेश उत्सव की शुरूआत की गई। इस दौरान आचार्य रामदेव द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विघ्नहर्ता की पूजा अर्चना करायी। गणेश उत्सव में महिलाओं के लिए हस्तशिल्प मेला भी लगाया जा रहा है। बच्चों के लिए झूले, दिल्ली 6 की चाट स्टाल्स लगाये गए हैं। शनिवार कीह शाम 6 बजे बागेश्री द्वारा आयोजित सितारे 2014 का फाइनल राउंड का आयोजन किया गया। वहीं, रविवार की शाम सात बजे कवि सम्मलेन होगा। एडवोकेट मुकेश शर्मा द्वारा प्रायोजित कवि सम्मलेन में डा. हरिओम पंवार, प्रवीण शुक्ल, पद्म अलबेला, चिराग जैन, डाॅ. अर्जुन शिसोदिया, उषा शर्मा जैसे दिग्गज कवि कविता पाठ करेंगे। 1 सितम्बर में मृदुला गोडके ग्रुप द्वारा ऋतु रंग डांस ऑफ इंडिया का रंगारंग कार्यक्रम पेश किया जायेगा। 2 सितम्बर को ज्ञानेश्वरी इंस्टीट्यूट द्वारा टैलेंट शो गायन प्रतियोगिता आयोजित करायी जाएगी। 3 सितम्बर को ऑर्केस्ट्रा म्यूजिकल नाईट का कार्यक्रम रखा गया है। 4 सितम्बर को भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। 5 सितम्बर को पुरानी फिल्मी गीतों पर आधारित कार्यक्रम सुनहरी यादें दीपाली काले मुंबई द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। ये सभी कार्यक्रम शाम 7 बजे से आयोजित किए जाएंगे। 6 सितम्बर को दोपहर 12 बजे महाप्रसाद भंडारे का आयोजन है। शाम 7 बजे ज्ञानेश्वरी इंस्टीट्यूट द्वारा टैलेंट शो नृत्य प्रतियोगिता आयोजित करायी जाएगी। 8 सितम्बर को सुबह 10 बजे से बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शाम सात बजे ज्ञानेश्वरी इंस्टीट्यूट द्वारा टैलेंट शो नृत्य प्रतियोगिता आयोजित करायी जाएगी। प्रतिदिन भगवान गणपति की आरती प्रात 7.30 बजे व शाम 6.30 बजे की जाएगी। सोमवार 8 अगस्त को शाम 4.30 मूर्ति के विसर्जन के साथ गणेश उत्सव का समापन हो जायेगा।

Comments are closed.