कमिश्नरी प्रणाली लागू होते ही एसएसपी ऑफिस में जलाए गए गुंडा एक्ट के दस्तावेज, जाने पूरा मामला

ROHIT SHARMA / ABHISHEK SHARMA

गौतमबुद्ध नगर में उस वक्त एक अनोखा ही मामला देखने को मिला जब ग्रेटर नोएडा स्थित एसएसपी ऑफिस के पीछे कुछ दस्तावेज जलाए जा रहे थे। दस्तावेजों को गौर से देखा गया तो इसमें भी कुछ अहम जानकारियां लिखी हुई थी।

मामला मीडिया में आने के बाद आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पूरे मामले में लीपापोती में जुट गए। अधिकारियों का कहना है कि यह कैंटीन कर्मी ने आग लगाई थी। जिसमें सफाई कर्मी द्वारा कुछ कागज और अखबार डाल दिए गए थे। वहीं उन्होंने पूरे मामले की जांच की बात भी कही है।

 

नोएडा में कमिश्नरी लागू हो गई है, जहां पहले एसएसपी बैठा करते थे, वहां अब कमिश्नर का पद बना दिया गया है। आज सुबह एक अनोखा मामला तब देखने को मिला जब एसएसपी ऑफिस के पीछे कुछ कागजात चलाए जा रहे थे । इन कागजों में पुलिस से संबंधित गैंगस्टर ,गुंडा एक्टें भी लिखी थी। जो कहीं ना कहीं यह बता रही थी कि यह कुछ अहम दस्तावेज हैं जिन्हें जलाया जा रहा है।

मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि ऑफिस के पीछे एक कैंटीन है जिनके कर्मचारियों द्वारा आग लगाई गई थी। वहीं एसएसपी ऑफिस में काम करने वाले सफाई कर्मचारीयों ने भी आग में कुछ कूड़ा डाल दिया।

हालांकि फाइलों में साफ साफ दिख रहा है कि यह कुछ अहम दस्तावेज हो सकते हैं और इसमें पुलिसिया भाषा भी लिखी है । तो आखिर यह कौन है जिसके कहने पर दस्तावेजों को आग के हवाले किया गया। यह जांच का विषय है। आला अधिकारियों का कहना है कि वह पूरे मामले में जांच करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.