ग्रेटर नोएडा : गणराज महाराष्ट्र मित्र मंडल ने मनाई छत्रपति शिवाजी की जयंती 

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा : गणराज महाराष्ट्र मित्र मंडल ट्रस्ट द्वारा आज भारतियम स्कूल मे छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती उत्सव आयोजित किया गया | इस आयोजन में शिवाजी महाराज के जीवन और उनके चित्र आयामों पर  वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे |

 

 

आपको बता दे कि कार्यक्रम में उमेश बंसल, हरेन्द्र भाटी ,  जे पी एस गोस्वामी ,  बिजेंद्र सिंह आर्य  ने ग्रेटर नोएडा की विभिन्न संस्थाओं की तरफ़ से प्रतिनिधित्व किया | कर्नल मोहन का कटीकर राष्ट्रीय शिवाजी मेमोरियल सोसायटी नई दिल्ली के मुख्य सचिव इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे |

 

उन्होंने ग्रेटर नोएडा में गणराज महाराष्ट्र मित्र मंडल ट्रस्ट और शहर के अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर ग्रेटर नोएडा में शिवाजी महाराज की एक भव्य प्रतिमा स्थापना करने की घोषणा की कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन प्रतिमा को पुष्प एवंम माला अर्पण किया गया कार्यक्रम में धनश्री पाटिल की जान्हवी शिधे दिव्या पाटिल। अनिरुद्ध निधोर ने पारम्परिक भेस भूषा में शिवाजी महाराज के चरित्र को लोगों के सामने प्रस्तुत किया|

 

 

इसी के साथ अमृता खिरे गणेश, भारामे ओर ज्ञानेश्वर निधोर ने भी शिवाजी महाराज के जीवन पर विभिन्न पहलु हिंदी ओर मराठी मे भाषण प्रस्तुत किये गये |

 

 

धन्यवाद भाषण श्री चंद्रशेखर कानडे ने प्रस्तुत किया गणराज महाराष्ट्र मित्र मंडल की कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चन्द्रशेखर गर्गे (काका गर्गे ) ने की आज के कार्यक्रम मे राजेश पोखडे, देविंदर पाटिल, मनोज कुलकर्णी, रंजीत लायडे, भुजंग वाडेकर और ट्रस्टी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.