11वीं राष्ट्रीय फ्लोर बॉल चैम्पियनशिप में जीबीयू के इंडोर स्टेडियम में दिल्ली की टीम आगे
GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI
जनपद गौतमबुद्धनगर में प्रथम बार 11 वीं राष्ट्रीय फ्लोर बॉल चैम्पियनशिप का आयोजन हो रहा है संचालित प्रतियोगिता मे ंदेर रात तक 30 मैच सम्पन्न होगें खबर लिखे जाने तक ओपन में महिला एवं पुरूष खेल में दिल्ली की टीम सबसे आगे रही। इसीप्रकार अन्डर 19 में तमिलनाडू, उत्तराखण्ड एवं कर्नाटका की टीम के द्वारा बाजी मारी गयी और जीत हासिल की गयी। अन्डर 17 में कर्नाटका, केरल, देहली एवं गुजरात स्टेट की टीमों के द्वारा बढत बनायी गयी। खबर लिखे जाने तक अभी जीबीयू के इंडोर स्टेडियम में मैच जारी है और 24 मैच खेले जा चुके है जबकि अभी 16 मैच और खेले जायेगें। इंडियन फ्लोर बॉल फैडरेशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि आयोजित चैम्पियनशिप में देश भर से आये खिलाड़ियों द्वारा उत्साह के साथ खेल में प्रर्दशन किया जा रहा है। उन्होनें बताया कि आयोजित चैम्पियनशिप का समापन्न 26 दिसम्बर को किया जायेगा और जो विजयी टीमें होगी उन्हें पुरस्कृत भी किया जायेगा जिन खिलाड़ियों के द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया जा रहा है उन्हें भी पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होनें यह भी बताया कि अध्यक्ष होने के नाते उनका पूरा प्रयास है कि इस खेल को पूरे भारत देश में अधिक से अधिक पापुलर बनाया जाये ताकि देश के अधिक से अधिक युवा इस खेल को अपनाकर विदेशों में भी देश का नाम रोशन कर सकें। आयोजित खेल के समय फैडरेशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार के अलावा उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता, जनरल सिकेट्री डा0 प्रदीप सिंह तथा अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।