किसानों ने फूंकी हुंकार, प्राधिकरण के चल रहे कार्यों को करवायेंगेे बंद
NOIDA ROHIT SHARMA
ग्राम विकास संगठन के बैनर तले सोमवार सुबह से ग्राम सदरपुर सेक्टर 45 में किसानों ने अपनी 12 मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन में नोएडा के गांवों के प्रधानों व किसानों ने एकजुट होकर नोएडा प्राधिकरण के चल रहे कार्यों का रोकने का निर्णय लिया। धरने के पहले दिन किसानों को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र प्रधान ने कहा कि आज किसानों को प्राधिकरण ठगने का काम कर रहा है और इस धोखा दे रहा है। किसान प्राधिकरण की वादाखिलाफ से परेशान होकर धरना देने को मजबूर हैं। अब किसान चुप नहीं बैठेगा धरने के दूसरे दिन किसान प्राधिकरण के चल रहे कामों को रोकने का काम करेगा। इस धरने में महिलाओं व बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान की मांग है कि समस्त गांवों का विकास नोएडा की तर्ज पर किया जाये, समस्त गांवों व कालोनियों में स्वास्थय केन्द्रों का निर्माण व पानी की व्यवस्था शीध्र चाू की जाये, समस्त कियानों को उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में करार नियमावली 1997 से हीआज तक बढ़ा हुआ 64.7 प्रतिशत प्रतिकरण दिया जाये, चाहे कोई किसान न्यायलय गया है अथवा नहीं, समस्त कियानों को माननीय उच्चतम न्यायलय के आदेश के अनुपालन में करार नियमावली 1997 से आज तक 10 प्रतिशत/ अति रिक्त 5 प्रतिशत के आवासीय भूखण्ड आवंटित किये जाये, विभिन्न ग्रामों के कियानों के लिए एम सम्मान रूप से लागू किया जाये, चाहे कोई किसान न्यायलय गया है अथवा नहीं द्वारा अपील के माध्यम से भी किसानोंके साथ सहमति बनाई गई थी, बिल्डर्स को सेक्टर 43, 146, 147 में तक तक ग्रुप हाउंसिंग के लिए भूमि आवंटित ने की जाये जब तक प्रत्येक किसान को उसके 10 प्रतिशत के आवासीय भूखण्ड न मिल जाये। डीपी चौहान ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि नोएडा में संचालित पब्लिक स्कूलों व अस्पतालों में ग्रामवासियों को मुफ्त प्रवेश व इलाज की सुविधा प्रदान की जाये, किसान कोटा स्कीम जो कि 2011 से गतिमान है उसके पात्र किसानों को शीघ्र भूखण्ड आवंटित किये जाये। मुनेश प्रधान ने कहा कि नोएडा मेट्रो रेल, नगर बस सेवा व प्राधिकरण में लगने वाले उद्योगों में प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीण युवाओं को योग्यता के आधर पर नौकरी दी जाये। उन्होंने बताया कि आज किसान अनिश्चिितकालीन धरने पर बैठे हैं और यह धरना दिन प्रतिदिन फैलता जायेगा जब तक उनकी मांगे नहीं मान ली जाती। धरने में मुनेश प्रधान( रूदरपुर), सुरेन्द्र प्रधान सदरपुर, जयप्रकाश, सतीश चौहाल जिला पंचायत सदस्य, हूकूम सिंह नेता याकेदपुर, झन्डा नंबरदार रायपुर, रावीर प्रधान असगरपुर, डीपी चौहान, शाहपुर, गंगा नंबरदार असगरपुर, सुरेश त्यागी, प्रेम चंद, सदरपुर, दयाराम रायपुर, रामी, परसीचौहान, अशोक प्रधान, योगेन्द्र शर्मा, विपिन समेत बरौला, सुलतानपुर, हाजिपुर, नंगली, वाजिपुर, रौहिल्लापुर, छपरौली, मंगरौली, झट्टा, बादौली, मामूरा, गिझौड़ आदि के प्रधान व किसान मौजूद थे।
